1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. पोको लॉन्च करने जा रहा है धांसू फोन, Poco F6 ने पास किया भारतीय सर्टिफिकेशन टेस्ट

पोको लॉन्च करने जा रहा है धांसू फोन, Poco F6 ने पास किया भारतीय सर्टिफिकेशन टेस्ट

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Apr 04, 2024 08:01 am IST,  Updated : Apr 04, 2024 08:01 am IST

स्मार्टफोन मेकर कंपनी पोको ने पिछले कुछ सालों में कई सारे दमदार स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। अगर आपको पोको के फोन्स पसंद हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी जल्द भी भारतीय बाजार में एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। पोको का अपकमिंग फोन Poco F6 अब बीआईएस पर लिस्ट हो गया है।

Poco F6, Poco F6, Poco F6 Launch, Poco Smartphones, Poco Upcoming Phones- India TV Hindi
पोको के इस स्मार्टफोन में यूजर्स को शानदार कैमरा सेटअप मिलने वाला है। Image Source : फाइल पोको

अगर आप पोको के फैंस है और कंपनी के स्मार्टफोन आपको पसंद आते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। पोको ने भारतीय बाजार में एक मजबूत पकड़ बनाई हुई है और बजट सेगमेंट में कई सारे दमदार फोन्स लॉन्च किए हैं। अब पोको अपने ग्राहकों के लिए एक नया फोन लेकर आ रहा है। पोको जल्द ही भारत में Poco F6 को लॉन्च करेगा। इस फोन ने सर्टिफिकेशन टेस्ट पास कर दिया है। 

Poco F6 को BIS सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट कर दिया गया है। इससे इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च होने की उम्मीद बढ़ गई है। BIS यानी भारतीय मानक ब्यूरो पर यह स्मार्टफोन 24069PC21I मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। इस स्मार्टफोन की किसी और डिटिल्स को BIS सर्टिफिकेशन पर रिवील नहीं किया गया है। 

मिड रेंज प्रीमिमय सेगमेंट में हो सकता है लॉन्च

पोको इस स्मार्टफोन को मिडरेंज प्रीमियम सेगमेंट में लॉन्च कर सकता है। इस में दमदार प्रोसेसर के साथ तगड़े फीचर्स उपलब्ध कराए जा सकते हैं। इसको लेकर कई सारी लीक्स सामने आ चुकी है। पोको ने इसमें 12GB रैम का सपोर्ट दिया है। इसके साथ ही इसमें आपको 256GB की बड़ी स्टोरेज मिल सकती है। कंपनी इसे 35 हजार रुपये के प्राइस ब्रैकेट में लॉन्च क रसकती है। अगर भारतीय बाजार की बात करें तो इस अपकमिंग फोन की सीधी टक्कर OnePlus 12R से हो सकती है। 

POCO F6 के संभावित फीचर्स

  1. POCO 6 स्मार्टफोन में 6.67 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिल सकती है।
  2. इस स्मार्टफोन के फ्रंट लुक की बात करें तो इसका डिस्प्ले पंच हो पैटर्न के साथ आ सकता है।
  3. लीक्स की मानें तो यह स्मार्टफोन snapdragon 8 gen 3 चिपसेट के साथ बाजार में एंट्री कर सकता है। 
  4. फोटोग्राफी के लिए इसमें  Sony IMX882 सेंसर के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। 
  5. इसका सेकंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का हो सकता है। इसमें कंपनी वाइड एंगल लेंस दे सकती है।
  6. इस स्मार्टफोन में 4500mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है जिसमें 120W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें- आईक्यू ने लॉन्च किया iQOO 12 का Desert Red Anniversary Edition, इस दिन से शुरू हो रही है SALE

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक