1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. POCO X6 Neo 5G की Flipkart पर पहली सेल, 563 रुपये EMI में घर लाएं 108MP कैमरा वाला सस्ता 5G स्मार्टफोन

POCO X6 Neo 5G की Flipkart पर पहली सेल, 563 रुपये EMI में घर लाएं 108MP कैमरा वाला सस्ता 5G स्मार्टफोन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 18, 2024 10:47 am IST,  Updated : Mar 18, 2024 10:47 am IST

POCO X6 Neo 5G को आज पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराया गया है। यह स्मार्टफोन पिछले दिनों लॉन्च हुआ था। पोको के इस फोन में 108MP कैमरा, 12GB RAM समेत कई तगड़े फीचर्स मिलते हैं।

POCO X6 Neo 5G Sale- India TV Hindi
POCO X6 Neo 5G Sale on Flipkart Image Source : INDIA TV/HARSHIT HARSH

POCO X6 Neo 5G को आज पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। पिछले सप्ताह लॉन्च हुए इस बजट 5G स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart के जरिए सेल किया जाएगा। पोको का यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6080 प्रोसेसर, 12GB RAM, 108MP कैमरा समेत कई तगड़े फीचर्स के साथ आता है। इसका सीधा मुकाबला Realme Narzo 60 5G, Lava Blaze Pro 5G जैसे स्मार्टफोन से होगा।

POCO X6 Neo 5G पर ऑफर्स

POCO X6 Neo 5G की पहली सेल आज यानी 18 मार्च 2024 को दिन के 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर आयोजित की जाएगी। इस फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 12GB RAM + 256GB में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 15,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 17,999 रुपये में आता है।

पहली सेल में इस बजट 5G स्मार्टफोन को 1,000 रुपये के इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। इसके अलावा फोन को 563 रुपये की शुरुआती EMI में घर ला सकते हैं।

POCO X6 Neo 5G के फीचर्स

  1. यह स्मार्टफोन 6.67 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।
  2. पोको के इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6080 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज का सपर्ट मिलेगा।
  3. POCO X6 Neo स्मार्टफोन IP54 वाटर और डस्टप्रूफ है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 3.5mm ऑडियो जैक, USB Type C पोर्ट, IR Blaster जैसे फीचर्स मिलते हैं।
  4. इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की दमदार बैटरी के साथ 33W USB Type C फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है।
  5. POCO X6 Neo के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 108MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का कैमरा मिलता है।

यह भी पढ़ें - BSNL का धमाकेदार ऑफर, इन यूजर्स को 31 मार्च तक फ्री में दे रहा 4GB डेटा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक