1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Realme के 8000mAh बैटरी वाले फोन की First Sale, सस्ते में घर लाने का मौका, मिल रहा बंपर डिस्काउंट

Realme के 8000mAh बैटरी वाले फोन की First Sale, सस्ते में घर लाने का मौका, मिल रहा बंपर डिस्काउंट

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 26, 2026 07:09 pm IST,  Updated : May 26, 2026 07:09 pm IST

Realme 16T की सेल भारत में 27 मई को शुरू होगी। रियलमी के 8000mAh बैटरी वाले फोन को पहली सेल में काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। फोन की खरीद पर हजारों रुपये बचाए जा सकते हैं।

Realme 16T Sale in India- India TV Hindi
रियलमी 16T की सेल भारत में शुरू Image Source : REALME

Realme के हाल में लॉन्च हुए 8000mAh बैटरी फोन की सेल 27 मई को शुरू हो रही है। रियलमी का यह फोन IP69 रेटेड है और AI फीचर्स से लैस है। Realme 16 सीरीज का यह फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और आधिकारिक वेबसाइट पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। रियलमी 16 सीरीज में कंपनी पहले ही भारतीय बाजार में Realme 16, Realme 16 Pro और Realme 16 Pro+ पेश कर चुकी है। आइए, जानते हैं Realme 16T पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में...

पहली सेल में मिल रहा तगड़ा ऑफर

रियलमी का यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स क्रमशः 31,999 रुपये और 34,999 रुपये में आते हैं। इसे Starlight Black, Starlight Blue और Starlight Red कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

  •     6GB RAM + 128GB- 29,999 रुपये
  •     8GB RAM + 128GB- 31,999 रुपये
  •     8GB RAM + 256GB- 29,999 रुपये

कंपनी पहली सेल में फोन की खरीद पर 3,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसमें 2,000 रुपये का UPI बेनिफिट्स और 1,000 रुपये का अतिरिक्त बेनिफिट पुराने रियलमी यूजर्स को मिलेगा। साथ ही, यह फोन नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीदा जा सकता है।

Realme 16T के फीचर्स

Realme 16T में 6.8 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। यह फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर काम करता है। इसके अलावा फोन में 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज को सपोर्ट मिलता है। रियलमी का यह फोन Android 16 पर बेस्ड Realme UI पर काम करता है।

Realme 16T फीचर्स
डिस्प्ले 6.8 इंच, 144Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6300
स्टोरेज 8GB, 256GB
बैटरी 8000mAh, 45W
कैमरा 50MP + 2MP, 16MP
OS Android 16, Realme UI

इस स्मार्टफोन के बैक में डुअल कैमरा दिया गया है। जिसके साथ 50MP का मेन OIS कैमरा और 2MP का मोनोक्रोम कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16MP का कैमरा मिलेगा। वहीं, कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में WiFi, Bluetooth, 5G, 4G जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह फोन IP69 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में भींगने पर खराब नहीं होगा।

रियलमी के इस फोन में 8,000mAh की दमदार बैटरी मिलती है। इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। फोन में बाईपास चार्जिंग फीचर दिया गया है। इसमें 6.5W का रिवर्स चार्जिंग फीचर भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें - 16999 रुपये में लॉन्च हुआ इनवर्टर पर चलने वाला AC, कम बिजली में कमरा करेगा ठंडा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक