1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Realme C67 के नए वेरिएंट ने दी बाजार में दस्तक, फोटोग्राफी के लिए मिलेगा 108MP का कैमरा

Realme C67 के नए वेरिएंट ने दी बाजार में दस्तक, फोटोग्राफी के लिए मिलेगा 108MP का कैमरा

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Dec 20, 2023 01:43 pm IST,  Updated : Dec 20, 2023 01:43 pm IST

2023 का साल स्मार्टफोन बाजार के लिए काफी धमाकेदार रहा। इस साल के बचे हुए कुछ दिन में कई टेक कंपनियां अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। इस बीच रियलमी ने Realme C67 का एक नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। जल्द ही इस फोन की भारतीय बाजार में एंट्री होगी।

Realme C67 4G, Realme C67 4G launched, Realme C67 4G launch, Realme C67 4G price- India TV Hindi
रियलमी ने इस स्मार्टफोन में फैंस को तगड़े फीचर्स दिए हैं। Image Source : फाइल फोटो

भारतीय स्मार्टफोन सेगमेंट में रियलमी के फोन्स जमकर पसंद किए जाते हैं। ज्यादातर लोग फोटोग्राफी फीचर्स के लिए रियलमी के स्मार्टफोन खूब पसंद करते हैं। कंपनी ने हाल ही में अपने फैंस और ग्राहकों के लिए बाजार में Realme C67 5G स्मार्टफोन को पेश किया था। भारत में आज इस स्मार्टफोन की पहली सेल भी शुरू हो रही है। कंपनी ने सेल शुरू होने से पहले ही अपने ग्राहकों को एक बड़ा गिफ्ट दे दिया है। 

रियलमी ने Realme C67 5G का एक नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। रियलमी ने Realme C67 का 4G वेरिएंट को लॉन्च किया है। नेटवर्क कनेक्टिविटी में जरूर अंतर है लेकिन 5G और 4G डिवाइस के डिजाइन और लुक्स लगभग एक जैसे ही हैं। Realme C67 4G को कंपनी ने फिलहाल इंडोनेशिया में लॉन्च किया है। माना जा रहा है कि कंपनी जल्दी ही इस डिवाइस को भी भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च करेगी। आइए आपको इस नए डिवाइस के फीचर्स के बारे में डिटेल से जानकारी देते हैं।

Realme C67 4G की बात करें तो इसे कंपनी ने दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए IDR 2,599,000 यानी करीब 168 डॉलर में खर्च करने पड़ेंगे। वहीं अगर इसके वहीं, 8GB और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की बात करें तो इसके लिए करीब  IDR 2,999,000 यानी करीब 193 डॉलर खर्च करने पड़ेंगे।

Realme C67 4G के फीचर्स 

  1. Realme C67 4G में ग्राहकों को 6.72 इंच की डिस्प्ले बड़ी डिस्प्ले मिलेगी। बेहतरीन एक्सपीरियंस के लिए कंपनी ने इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया है। 
  2. Realme C67 4G में परफॉर्मेंस को बढ़ाने के लिए स्नैपड्रैगन 685 प्रोसेसर दिया गया है। 
  3. Realme C67 4G में कंपनी ने 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज दी है। 
  4. स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी और 33 W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। 
  5. Realme C67 4G में फोटोग्राफी के लिए 108 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 
  6. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा मिलेगा। 

यह भी पढ़ें- एक रिचार्ज और 388 दिन की टेंशन दूर, जियो का यह प्लान ग्राहकों को दे रहा 900GB डेटा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक