1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 15 Pro की तरह दिखने वाले Realme Narzo N63 को 412 को रुपये में लाएं घर, सेल में मिल रहे तगड़े ऑफर

iPhone 15 Pro की तरह दिखने वाले Realme Narzo N63 को 412 को रुपये में लाएं घर, सेल में मिल रहे तगड़े ऑफर

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 10, 2024 10:20 pm IST,  Updated : Jun 11, 2024 12:38 pm IST

Realme Narzo N63 की सेल भारत में शुरू हो गई है। रियलमी के इस बजट स्मार्टफोन को 412 रुपये की EMI में घर ला सकते हैं। फोन के बैक में लेदर बैक डिजाइन और iPhone 15 Pro जैसा कैमरा मॉड्यल मिलता है।

Realme Narzo N63- India TV Hindi
Realme Narzo N63 Image Source : FILE

iPhone 15 Pro की तरह दिखने वाले रियलमी के सस्ते फोन की सेल भारत में शुरू हो गई है। इस बजट स्मार्टफोन को कंपनी ने पिछले सप्ताह भारत में लॉन्च किया था। रियलमी का यह स्मार्टफोन लेदर बैक पैनल और कई तरह के जबरदस्त फीचर्स के साथ आता है। Realme Narzo N63 पिछले साल लॉन्च हुए Narzo N53 का अपग्रेड मॉडल है। फोन के डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशन्स में कंपनी ने भारी बदलाव किया है।

Realme Narzo N63 की कीमत

Realme Narzo N63 को 8,000 रुपये से भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। सेल में रियलमी के इस फोन की खरीद पर दमदार ऑफर दिया जा रहा है। Realme Narzo N63 को दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इस फोन को 4GB RAM + 64GB और 4GB RAM + 128GB वेरिएंट में खरीद सकते हैं। इसके शुरुआती वेरिएंट की कीमत 8,499 रुपये है और इसका टॉप वेरिएंट 8,999 रुपये में आता है। कंपनी इस स्मार्टफोन की खरीद पर 500 रुपये का कूपन डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

इस तरह से रियलमी का यह स्मार्टफोन 7,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा। रियलमी के इस बजट स्मार्टफोन को लेदर ब्लू और ट्विलाइट पर्पल कलर में खरीद सकेंगे। यह फोन Amazon India के अलावा रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट पर सेल के लिए उपलब्ध है। इस फोन को 412 रुपये की शुरुआती EMI में घर ला सकते हैं।

Realme Narzo N63 के फीचर्स

रियलमी का यह बजट स्मार्टफोन 6.74 इंच के HD+ LCD IPS डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। इसके डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 450 निट्स तक की है और यह 180Hz टच सैम्पलिंग रेट को सपोर्ट करता है। Realme Narzo N63 में Unisoc T612 प्रोसेसर मिलेगा। फोन 4GB LPDDR4X RAM और 128GB स्टोरेज को सपोर्ट करता है।

रियलमी का यह स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी और 45W USB Type C फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है। फोन में 4G LTE नेटवर्क कनेक्टिविटी फीचर मिलता है। साथ ही इसमें Wi-Fi, Bluetooth 5.0, GPS जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

Realme Narzo N63 के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन AI कैमरा मिलेगा। इसके अलावा फोन में एक सेकेंडरी कैमरा भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी के इस फोन में 8MP का कैमरा मिलेगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक