1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 7,999 रुपये में लॉन्च हुआ Realme का लेदर बैक डिजाइन वाला फोन, iPhone जैसा है लुक

7,999 रुपये में लॉन्च हुआ Realme का लेदर बैक डिजाइन वाला फोन, iPhone जैसा है लुक

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 05, 2024 06:19 pm IST,  Updated : Jun 05, 2024 06:46 pm IST

Realme ने भारत में Narzo N63 को लॉन्च कर दिया है। रियलमी का यह सस्ता स्मार्टफोन 7,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा। इसके अलावा फोन के बैक में लेदर डिजाइन दिया गया है। कंपनी ने कुछ दिन पहले भी सस्ता 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया था।

Realme Narzo N63- India TV Hindi
Realme Narzo N63 Image Source : REALME INDIA

Realme ने Narzo सीरीज का एक और सस्ता स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया है। रियलमी का यह स्मार्टफोन पिछले साल भारत में लॉन्च हुए Narzo N53 का अपग्रेड मॉडल होगा। कंपनी ने फोन के बैक में फ्लैगशिप डिजाइन दिया है। यह स्मार्टफोन देखने में iPhone की तरह लगता है और इसमें लेदर डिजाइन मिलेगा। रियलमी ने अपने इस बजट स्मार्टफोन को अपनी वेबसाइट पर लिस्ट किया है। फोन की कीमत 8,000 रुपये से कम रखी है और इसमें 5000mAh बैटरी जैसे कई अच्छे फीचर्स दिए गए हैं।

Realme Narzo N63 की कीमत

Realme Narzo N63 को दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इस फोन को 4GB RAM + 64GB और 4GB RAM + 128GB वेरिएंट में खरीद सकते हैं। इसके शुरुआती वेरिएंट की कीमत 8,499 रुपये है और इसका टॉप वेरिएंट 8,999 रुपये में आता है। कंपनी इस स्मार्टफोन की खरीद पर 500 रुपये का कूपन डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

इस तरह से रियलमी का यह स्मार्टफोन 7,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा। इसकी पहली सेल 10 जून को दिन के 12 बजे आयोजित की जाएगी। रियलमी के इस बजट स्मार्टफोन को लेदर ब्लू और ट्विलाइट पर्पल कलर में खरीद सकेंगे।

Realme Narzo N63 के फीचर्स

रियलमी का यह बजट स्मार्टफोन 6.74 इंच के HD+ LCD IPS डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। इसके डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 450 निट्स तक की है और यह 180Hz टच सैम्पलिंग रेट को सपोर्ट करता है। Realme Narzo N63 में Unisoc T612 प्रोसेसर मिलेगा। फोन 4GB LPDDR4X RAM और 128GB स्टोरेज को सपोर्ट करता है।

रियलमी का यह स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी और 45W USB Type C फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है। फोन में 4G LTE नेटवर्क कनेक्टिविटी फीचर मिलता है। साथ ही इसमें Wi-Fi, Bluetooth 5.0, GPS जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

Realme Narzo N63 के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन AI कैमरा मिलेगा। इसके अलावा फोन में एक सेकेंडरी कैमरा भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी के इस फोन में 8MP का कैमरा मिलेगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक