Realme P4 Power 5G: रियलमी ने 29 जनवरी को Realme P4 Power 5G लॉन्च किया था और इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,001mAh बैटरी है जो भारत में किसी भी ब्रांड के स्मार्टफोन के लिए पहली तरह का फोन है। आज से इस फोन को खरीदा जा सकता है और दोपहर 12 बजे से इसको रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। इस फोन की सेल आज 5 फरवरी को दिन के 12 बजे से लेकर 7 फरवरी की रात 23:59 बजे तक जारी रहेगी। ये फोन मिड बजट रेंज में फोन चाहने वालों के लिए बेहतर ऑप्शन है और इसे तीन कलर ऑप्शन - ट्रांस सिल्वर, ट्रांस ऑरेंज और ट्रांस ब्लू में लॉन्च किया गया है।
Realme P4 Power 5G की कीमत
रियलमी का यह 10,001mAh बैटरी वाला फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में आता है। फोन की शुरुआती कीमत 25,999 रुपये है। इसकी खरीद पर 2000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। ऐसे में रियलमी का यह फोन 23,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा। इसके अलावा 1000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा। कंपनी फोन की बैटरी पर 4 साल की वारंटी ऑफर कर रही है।
- 8GB RAM + 128GB - 25,999 रुपये
- 8GB RAM + 256GB - 27,999 रुपये
- 12GB RAM + 256GB - 30,999 रुपये
कंपनी का यह फोन सिलिकन कार्बन बैटरी के साथ आता है जिसकी वजह से फोन का वजन महज 219 ग्राम रहेगा और फोन की मोटाई भी ज्यादा नहीं है।
Realme P4 Power के फीचर्स
रियलमी का यह फोन 6.8 इंच के 1.5K FHD+ 4D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले HyperGlow फीचर को सपोर्ट करता है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 6500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है।
फोन IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आता है जिससे फोन पानी में डूबने पर भी खराब नहीं होगा।
इस फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट मिलता है। फोन में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।
इसमें 10,001mAh की दमदार बैटरी मिलती है जिसके साथ 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग मिलेगी और इसमें 27W की रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।
यह फोन Android 16 पर बेस्ड Realme UI पर काम करता है।
ये भी पढ़ें