Realme भारत में जल्द 8000mAh बैटरी वाला एक और सस्ता फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। चीनी कंपनी का यह फोन Realme P4R के नाम से पेश किया जाएगा। कंपनी ने फोन की लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है। इस स्मार्टफोन का रिटेल बॉक्स सामने आया है, जिसमें फोन की कीमत के बारे में पता चला है। साथ ही, फोन के कुछ बेसिक फीचर्स भी रिवील हुए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो यह हाल में लॉन्च हुए Realme 16T का रीब्रांडेंड वर्जन हो सकता है।
कीमत हुई लीक
Realme P4R का रिटेल बॉक्स टिप्स्टर संजू ने शेयर की है, जिसमें फोन की MRP 44,999 रुपये बताई जा रही है। यह फोन 6GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ आएगा। हालांकि, चीनी कंपनी के इस फोन की कीमत MRP से बहुत कम हो सकती है। इस फोन को 25,000 रुपये से 30,000 रुपये की रेंज में पेश किया जा सकता है।
मिलेंगे ये तगड़े फीचर्स
रियलमी के अपकमिंग फोन के लीक हुए बॉक्स के मुताबिक, इस फोन में 6.8 इंच का HD+ डिस्प्ले मिल सकता है। इस फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। साथ ही, इसमें 8,000mAh की बैटरी मिल सकती है। यह फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आएगा। इसमें 50MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। यही नहीं, यह फोन 5,300 वर्ग मिलीमीटर के वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम के साथ आ सकता है। फोन के बैक में Plus नोटिफिकेशन लाइट भी दिए जाने की संभावना है।
Realme P4R का वजन 224 ग्राम होगा और यह महज 8.88mm चौड़ा हो सकता है। इस फोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 128GB, 6GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 256GB में लॉन्च किया जा सकता है। रियली का यह फोन सिल्वर ग्लेयर, टाइटेनियम ग्लेयर और लेवेंडर ग्लेयर कलर ऑप्शन में आ सकता है।
Realme 16T के फीचर्स
हाल में लॉन्च हुए Reame 16T को भारत में 29,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। रियलमी का यह फोन भी 8,000mAh की बैटरी, 6.8 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस फोन में Android 16 पर बेस्ड Realme UI मिलता है। फोन के बैक में 50MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का कैमरा दिया गया है। यह फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर काम करता है।
यह भी पढ़ें - Poco के तीन सस्ते 5G फोन हुए महंगे, 1000 रुपये तक बढ़ी कीमत