1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. रियलमी ने सस्ते में लॉन्च किया 7000mAh बैटरी वाला स्टाइलिश फोन, कूट-कूट कर भरे हैं दमदार फीचर्स

रियलमी ने सस्ते में लॉन्च किया 7000mAh बैटरी वाला स्टाइलिश फोन, कूट-कूट कर भरे हैं दमदार फीचर्स

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Dec 04, 2025 01:37 pm IST,  Updated : Dec 04, 2025 01:37 pm IST

Realme P4x 5G भारत में लॉन्च हो गया है। रियलमी का यह सस्ता फोन 7000mAh की दमदार बैटरी समेत तगड़े फीचर्स के साथ आता है।

Realme P4x 5G- India TV Hindi
रियलमी पी4 एक्स Image Source : INDIA TV

रियलमी ने भारत में अपना एक और सस्ता 5G स्मार्टफोन पेश कर दिया है। रियलमी का यह फोन 7000mAh बैटरी, फास्ट चार्जिंग और दमदार फीचर के साथ आता है। कंपनी ने अपनी Realme P4 सीरीज के इस फोन को खास तौर पर बजट फ्रेंडली यूजर्स के लिए पेश किया है। साथ ही, कंपनी ने अपने इस फोन के जरिए लो एंड डिवाइस पर गेम खेलने वाले यूजर्स को टारगेट किया है। Realme P4x में IP64 रेटिंग भी मिलती है, जिसकी वजह से पानी के छींटों और धूल में यह खराब नहीं होता है।

Realme P4x 5G के फीचर्स

रियलमी का यह फोन 6.72 इंच के बड़े FHD LCD डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1,000 निट्स तक की है और यह 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फोन MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन की रैम को 18GB तक और स्टोरेज को 2TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है।

Realme P4x में 7000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। यह 50MP के मेन और 2MP के सेकेंडरी कैमरा के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा मिलेगा। गेमिंग यूजर्स के लिए इसमें फ्रोजन क्राउन कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें 5300mm2 का वेपर चेंबल दिया गया है, जो फोन को गर्म नहीं होने देता है। यह Android 16 पर बेस्ड Realme UI पर काम करता है।

कितनी है कीमत?

रियलमी का यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 15,499 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स क्रमशः 16,999 रुपये और 17,999 रुपये है। फोन को मैट सिल्वर, एलिगेंट पिंक और लेक ग्रीन कलर में खरीद सकते हैं। इसकी सेल 10 दिंसबर को दिन के 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर आयोजित की जाएगी। पहली सेल में फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसे 13,499 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकेंगे।

यह भी पढ़ें -

BSNL का धांसू प्लान, सुपरफास्ट इंटरनेट के साथ मिलेंगे 600 से ज्यादा फ्री चैनल, OTT ऐप्स समेत बहुत कुछ

Samsung के तीन बार मुड़ने वाले फोन की कीमत रिवील, जानें भारत में कितने का मिलेगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक