Realme ने आज भारत में अपने कई डिवाइसेज लॉन्च किए हैं। रियलमी की नई P सीरीज के स्मार्टफोन के अलावा कंपनी ने Pad 2 और Realme T110 वायरलेस ईयरबड्स पेश किया है। रियलमी ने बजट प्राइस रेंज में अपना दूसरा टैबलेट उतारा है। रियलमी का यह टैबलेट Realme Pad के मुकाबले बड़ी स्क्रीन, बड़ी बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स के साथ आता है। इस टैबलेट को कंपनी ने WiFi Only और LTE वेरिएंट में पेश किया है। आइए, जानते हैं रियलमी के इस नेक्स्ट जेनरेशन के टैबलेट के बारे में...
रियलमी का यह टैबलेट दो कलर ऑप्शन- Imagination Grey और Inspiration Green में आता है। इसके WiFi Only वेरिएंट को केवल एक स्टोरेज वेरिएंट 6GB RAM + 128GB में खरीद सकते हैं। इसकी कीमत 17,999 रुपये है। वहीं, इसके 4G LTE वेरिएंट को दो स्टोरेज वेरिएंट 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में खरीद सकते हैं। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 22,999 रुपये में मिलता है। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart से खरीद सकते हैं। इसकी खरीद पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसकी सेल 19 अप्रैल को दिन के 12 बजे शुरू होगी।
Realme Buds T110 को कंपनी ने 1,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। इसकी खरीद पर 200 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। इसकी सेल भी 19 अप्रैल को दिन के 12 बजे Flipkart पर आयोजित की जाएगी। इस ईयरबड्स को तीन कलर ऑप्शन- Country Green, Jazz Blue और Punk Black में खरीद सकते हैं। इसके फीचर्स की बात करें तो यह ईयरबड्स 10mm डायनैमिक बेस ड्राइवर, AI ENC और 38 घंटे के बैटरी बैकअप के साथ आता है।
संपादक की पसंद