1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Redmi 15 5G की पहली सेल, आज सस्ते में मिलेगा शाओमी का 7000mAh बैटरी वाला फोन

Redmi 15 5G की पहली सेल, आज सस्ते में मिलेगा शाओमी का 7000mAh बैटरी वाला फोन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Aug 28, 2025 01:12 pm IST,  Updated : Aug 28, 2025 01:12 pm IST

Redmi 15 5G की आज से भारत में सेल शुरू हो गई है। शाओमी के 7000mAh बैटरी वाले फोन की खरीद पर दमदार ऑफर दिया जा रहा है। पहली सेल में फोन की खरीद पर कई और ऑफर्स मिलेंगे।

Redmi 15 5G Sale- India TV Hindi
रेडमी 15 5जी Image Source : REDMI INDIA

Redmi 15 5G की सेल आज से भारत में शुरू हो गई है। पिछले सप्ताह लॉन्च हुआ शाओमी का यह दमदार फोन 15,000 रुपये से भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। पहली सेल में कंपनी फोन की खरीद पर कई तरह के डिस्काउंट ऑफर भी दे रही है। शाओमी रेडमी का यह फोन 7,000mAh की दमदार EV ग्रेड बैटरी के साथ आता है। इसमें सिलिकॉन-कॉर्बन बैटरी का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी वजह से फोन की मोटाई कम रहती है।

रेडमी का यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स क्रमशः 15,999 रुपये और 16,999 रुपये है। इसे तीन कलर ऑप्शन- सैंडी पर्पल, फ्रॉस्ट व्हाइट और मिडनाइट ब्लैक में खरीदा जा सकता है। यह फोन रेडमी के आधिकारिक स्टोर के अलवा Amazon से खरीदा जा सकता है। फोन की खरीद पर नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है।

Redmi 15 5G के फीचर्स

रेडमी का यह बजट फोन 6.9 इंच के बड़े FHD+ डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 144Hz हाई रिफ्रेश रेट और डॉल्वी विजन जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 5G प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 8GB रैम के साथ 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। इस फोन की स्टोरेज और रैम को एक्सपेंड किया जा सकता है।

Redmi 15 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.9 इंच, FHD+, 144Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3
स्टोरेज 8GB, 256GB
बैटरी 7000mAh, 33W USB Type C
कैमरा 50MP AI Dual, 8MP
OS Android 15, HyperOS

Redmi 15 5G में 7000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसके साथ 33W USB Type C चार्जिंग फीचर मिलेगा। यह फोन Android 15 पर बेस्ड HyperOS पर काम करता है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP का मेन और एक सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा मिलेगा। साथ ही, यह फोन AI फीचर्स से लैस है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक