Redmi Note 14 Series के लॉन्च होने के बाद कंपनी ने पिछले साल लॉन्च हुए रेडमी नोट 13 सीरीज को अपनी वेबसाइट से हटा दिया है। हालांकि, इस सीरीज के तीनों फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। Flipkart पर यह फोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में मिल रहा है। पिछले महीने कंपनी ने Redmi Note 14 सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के साथ-साथ Redmi Note 14 Pro और Note 14 Pro+ 5G को भी उतारा है। पिछले साल लॉन्च हुए Redmi Note 13 Pro+ 5G में 200MP कैमरा समेत कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं।
रेडमी का यह धांसू फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन को चार कलर ऑप्शन- फ्यूजन ब्लैक, पर्पल, व्हाइट और ब्लू कलर में खरीद सकते हैं। इसके 8GB RAM + 256GB वाले वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये लिस्ट की गई है। हालांकि, यह 11 हजार रुपये की कटौती के साथ 22,290 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा फोन की खरीद पर 1,000 रुपये का अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जाता है। इस फोन का यह वाला वेरिएंट 784 रुपये की शुरुआती EMI में भी घर ला सकते हैं।
रेडमी का यह यह फोन 6.67 इंच के 120Hz रिफ्रेश रेट वाले 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विकटस मिलेगा। साथ ही, यह HDR10+, 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। इस फोन में MediaTek Dimensity 7200 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 12GB रैम और 512GB तक का इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।
Redmi Note 13 Pro+ 5G के बैक में 200MP का मेन OIS कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का कैमरा दिया गया है। इसके अलावा यह 5000mAh की दमदार बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आता है। फोन Android 14 पर बेस्ड HyperOS पर काम करता है।
यह भी पढ़ें - हर वोटर के फोन में होना चाहिए ये ऐप, फटाफट होंगे Voter ID से जुड़े सभी काम
संपादक की पसंद