1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. जियो का 90 दिन वाला धमाकेदार रिचार्ज ऑफर, मिलेगा 180GB डेटा और भी बहुत कुछ

जियो का 90 दिन वाला धमाकेदार रिचार्ज ऑफर, मिलेगा 180GB डेटा और भी बहुत कुछ

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Aug 06, 2023 08:12 am IST,  Updated : Aug 06, 2023 08:12 am IST

रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार रिचार्ज प्लान लेकर आया है। कंपनी ने यूजर्स के लिए 90 की वैलिडिटी वाला धमाकेदार प्रीपेड प्लान पेश किया है। इस प्लान में आपको कंपनी कुल 180GB डाटा ऑफर करती है।

Jio prepaid plan, Jio prepaid plan rs 749 plan, jio 749 details, jio, jio 5g, jio 5g plans, cheapest- India TV Hindi
अगर आपको ज्यादा डाटा की जरूरत है तो आप इस प्लान को चुन सकते हैं। Image Source : फाइल फोटो

Reliance Jio 90 Days Validity Prepaid Recharge Plans: टेलीकॉम सेक्टर की नंबर एक कंपनी रिलायंस जियो के पास हर तरह के रिचार्ज प्लान्स उपलब्ल हैं। अगर आप बार बार रिचार्ज कराकर थक चुके हैं तो कंपनी के लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान का फायदा उठा सकते हैं। जियो की लिस्ट में कई ऐसे प्लान्स मौजूद हैं जिनमें आपको एक महीने से ज्यादा वैलिडिटी ऑफर की जाती है। आज हम जियो के जिस रिचार्ज प्लान की जानकारी देने वाले हैं उसमें लंबी वैलिडिटी तो मिलती ही है साथ में आपको 180GB डाटा भी ऑफर किया जाता है।

जियो के कई ऐसे यूजर्स हैं जो लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स को काफी पसंद करते हैं। जियो के पास 56 दिन, 84 दिन, 90 दिन और 365 दिन तक वाले कई प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स उपलब्ध हैं। अगर आप बार बार रिचार्ज कराने के झंझट से मुक्ति पाना चाहते हैं तो आप भी इन प्लान्स का फायदा उठा सकते हैं। जियो की लिस्ट में 90 दिन वैलिडिटी वाला सबसे किफायती प्लान मौजूद है जिसमें आपको कई सारे बेहतरीन ऑफर्स मिलते हैं। आइए आपको डिटेल में बताते हैं।

जियो के इस प्लान में गजब के ऑफर्स

जियो के 90 डेज वाले रिचार्ज प्लान्स में आपको कई सारे बड़े फायदे मिलते हैं। सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप एक ही बार में 90 दिन तक रिचार्ज के झंझट से छूट जाते हैं। आपको इस प्लान में कुल 180GB डाटा दिया जाता है यानी आप हर दिन 2GB डाटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही आप 90 दिन तक किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग कर सकते हैं। इस प्लान के लिए आपको 749 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

OTT स्ट्रीमिंग का भी मजा

जियो के 749 रुपये वाले प्लान के दूसरे बेनेफिट्स की बात करें तो इसमें कंपनी हर दिन 100 SMS भी ऑफर करती है। अगर आप ओटीटी स्ट्रीमिंग करते हैं तो आपको इसमें जियो सिनेमा का भी सब्सक्रिप्शन मिल जाता है। इसके साथ ही आपको जियो टीवी और जियो क्लाउड का भी फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। जियो इस प्लान में एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी ऑफर करती है। 

यह भी पढ़ें- जितना चाहे उतना चलाएं इंटरनेट, Jio लाया अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा वाला जबरदस्त प्लान

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक