1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. jio के 84 दिन वाले प्लान ने BSNL को किया सन्न, 49 करोड़ यूजर्स की हो गई मौज

jio के 84 दिन वाले प्लान ने BSNL को किया सन्न, 49 करोड़ यूजर्स की हो गई मौज

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Oct 17, 2024 02:53 pm IST,  Updated : Oct 17, 2024 02:53 pm IST

रिलायसं जियो के पास अपने ग्राहकों के लिए लिस्ट में कई सारे शानदार प्लान मौजूद हैं। हाल ही में जियो की तरफ से एक ऐसा रिचार्ज प्लान लिस्ट में जोड़ा गया है जिसमें लंबी वैलिडिटी तो मिलती है साथ में फ्री कॉलिंग और डेटा भी दिया जाता है। इसके साथ ही यूजर्स को फ्री ओटीटी सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

जियो के पास अपने...- India TV Hindi
जियो के पास अपने यूजर्स के लिए कई तरह के प्लान्स मौजूद हैं। Image Source : फाइल फोटो

रिलायंस जियो के पास अपने ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। जियो के रिचार्ज प्लान्स की लिस्ट इतनी लंबी है कि सभी प्लान्स याद रख पाना बहुत मुश्किल है। जब से जियो अपने रिचार्ज प्लान्स के दाम बढ़ाए हैं तब से यूजर्स सस्ते और लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स तलाश रहे हैं। यही कारण है कि कंपनी हाल ही के दिनों कुछ किफायती प्लान्स को लिस्ट में जोड़ा है। 

जियो के पास 84 दिन की वैलिडिटी वाले कई सारे रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। अगर आप एक साल की वैलिडिटी वाला प्लान नहीं खरीद पा रहे हैं तो आप जियो के 84 दिन वैलिडिटी वाले प्लान की तरफ जा सकते हैं। अगर आप जियो यूजर हैं तो हम आपको कंपनी का एक सबसे धांसू प्लान बताने जा रहे हैं जो आपकी कई सारी परेशानी दूर कर सकता है। 

Jio की लिस्ट का सबसे धांसू रिचार्ज प्लान

जियो की लिस्ट में 949 रुपये का एक सबसे धांसू प्लान मौजूद है। इसमें ग्राहकों को कंपनी एक साथ कई सारे ऑफर्स देती है। इस प्लान के साथ आपको 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है जिसमें आप किसी भी नेटवर्क  में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग कर सकते हैं। इसके अलावा आपको डेली 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं। 

Reliance Jio, Jio Offer, jio Recharge, jio Plan, jio Best Plan, Jio Cheapest Plan, Jio 84 Days Valdi
Image Source : फाइल फोटोजियो की लिस्ट का सबसे धाकड़ रिचार्ज प्लान।

जियो का यह रिचार्ज प्लान ग्राहकों को पूरी वैलिडिटी के लिए 168GB डेटा ऑफर करता है मतलब आप डेली 2GB तक डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड 5G डेटा एक्सेस करने की भी सुविधा मिलती है। अगर आप ओटीटी स्ट्रीमिंग करते हैं तो आपको यह प्लान खूब पसंद आने वाला है क्योंकि कंपनी यूजर्स को 84 दिन के लिए डिज्नी प्लस हॉट स्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन देती है। 

जियो इसके अलावा भी कुछ एडिशनल बेनिफिट्स देता है। आपको 949 प्लान के साथ जियो सिनेमा, जियो टीवी और जियो क्लाउड का भी फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। 

यह भी पढ़ें- OnePlus 11 128GB की कीमत में 20 हजार रुपये की गिरावट, Diwali ऑफर ने कराई मौज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक