1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. जियो का खास रिचार्ज प्लान, एक दिन में इस्तेमाल कर सकते हैं 25 GB डेटा साथ में फ्री कॉलिंग

जियो का खास रिचार्ज प्लान, एक दिन में इस्तेमाल कर सकते हैं 25 GB डेटा साथ में फ्री कॉलिंग

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jul 16, 2023 07:51 am IST,  Updated : Jul 16, 2023 07:51 am IST

जियो ने अपने रिचार्ज प्लान की लिस्ट को यूजर्स की जरूरतों के हिसाब से डिवाइड कर रखा है। आपको कंपनी के पास हर तरह के रिचार्ज प्लान मिल जाएंगे। लेकिन आज हम जियो के एक सबसे खास प्लान की बात करने वाले हैं जिसमें आपको किसी भी तरह का बंधन नहीं मिलता है।

Jio, Jio news, Jio Recharge, Jio Offer, Jio latest Plan, Jio New Offer- India TV Hindi
जियो के इस प्लान में यूजर्स को जियो ऐप्स का भी फ्री में सब्सक्रिप्शन मिलता है। Image Source : फाइल फोटो

Relinace Jio ka khas recharge Plan: रिलायंस जियो देश की नंबर एक टेलीकॉम कंपनी है। देश में सबसे ज्यादा ग्राहक जियो के पास ही हैं। कंपनी भी अपने यूजर्स का बखूबी ध्यान रखती है। जियो हमेशा ही अपने ग्राहकों के लिए नए नए ऑफर्स और रिचार्ज प्लान लेकर आती रहती है। कंपनी के पास सस्ते रिचार्ज प्लान से लेकर महंगे रिचार्ज प्लान और कम डेटा से लेकर अधिक डेटा वाले हर तरह के प्लान मौजूद है। जियो के रिचार्ज प्लान पोर्टफोलियो में एक ऐसा भी प्लान मौजूद है जिसमें आप एक दिन में ही 25GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। 

जियो ने अपने रिचार्ज प्लान की लिस्ट को यूजर्स की जरूरतों के हिसाब से डिवाइड कर रखा है। आपको कंपनी के पास हर तरह के रिचार्ज प्लान मिल जाएंगे। लेकिन आज हम जियो के एक सबसे खास प्लान की बात करने वाले हैं जिसमें आपको किसी भी तरह का बंधन नहीं मिलता है। आप इस प्लान के पूरे डेटा को चाहें तो एक दिन में खत्म कर सकते हैं और चाहें तो पूरे महीने चला सकते हैं। साफ शब्दों में कहें तो जियो के इस प्लान में आपको डेली डेटा लिमिट का बंधन नहीं मिलता है। 

जियो का यह खास प्लान 296 रुपये का आता है। जियो ने इस प्लान को जियो फ्रीडम प्लान के तहत पेश किया है। इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी आपको 30 दिन की मिलती है। अगर आप एक दिन में ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए यह एक बेस्ट प्लान हो सकता है। इस प्लान में आपको 30 दिन तक किसी भी नेटवर्क में फ्री कॉलिंग की भी सुविधा मिलती है। 

जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी

जियो के इस फ्रीडम प्लान के दूसरे ऑफर्स की बात करें तो इसमें आपको हर दिन 100 एसएमएस भी मिल जाते हैं। इस प्लान में यूजर्स को 25GB डेटा मिलता है। डेटा यूज बिना डेली लिमिट के आता है। इसके साथ ही इस रिचार्ज प्लान में भी दूसरे नॉर्मल प्लान की तरह जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल जाता है। जियो इस प्लान में 5G डेटा भी उपलब्ध कराता है। 

यह भी पढ़ें- Jio ने पेश किया अब तक का सबसे सस्ता प्लान, सिर्फ 123 रुपये में 28 दिन तक अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक