1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Jio लाया सस्ता रिचार्ज प्लान, 11 महीने के लिए 48 करोड़ यूजर्स होंगे टेंशन फ्री

Jio लाया सस्ता रिचार्ज प्लान, 11 महीने के लिए 48 करोड़ यूजर्स होंगे टेंशन फ्री

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Aug 07, 2024 08:28 am IST,  Updated : Aug 07, 2024 08:28 am IST

रिलायंस जियो के पास अपने ग्राहकों के लिए कई शानदार रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। जियो ने अपनी लिस्ट में एक ऐसा प्लान शामिल किया है जिसमें ग्राहकों को कम कीमत में 336 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती है। आइए आपको इस रिचार्ज प्लान की कीमत और ऑफर्स के बारे में बताते हैं।

Reliance Jio, Reliance Jio Offer, Jio Offer, Jio Plan, Jio Offer, Jio 11 Months Validity- India TV Hindi
रिलायंस जियो के पास अपने ग्राहकों के लिए कई शानदार प्लान्स मौजूद हैं। Image Source : फाइल फोटो

जुलाई के महीने में रिलायंस जियो ने अपने रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में 25% तक की बढ़ोतरी की थी। कंपनी के इस फैसले से देश भर में जियो का सिम इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स को बड़ा झटका लगा था। जब से रिचार्ज प्लान्स महंगे हुए हैं तब से कंपनी के यूजर्स सस्ते और किफायती प्लान्स की तलाश में हैं। 

जहां रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद बीएसएनएल लगातार सस्ते प्लान्स ग्राहकों के लिए ऑफर कर रहा है वहीं अब जियो ने भी अपने यूजर्स के लिए एक शानदार प्लान पेश किया है। अब आपको जियो की लिस्ट में एक ऐसा प्लान भी मिलने वाला है जिसमें आप एक बार में 11 महीने के लिए रिचार्ज के झंझट से फ्री हो जाएंगे। आइए आपको जियो के इस सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में डिटेल से बताते हैं। 

जियो की लिस्ट का दमदार रिचार्ज प्लान

अगर आप जियो का सिम इस्तेमाल करते हैं और कम कीमत में एक लंबी वैलिडिटी वाला प्लान तलाश रहे हैं तो आपके लिए अब एक शानदार प्लान मौजूद है। रिलायंस जियो की लिस्ट में 1899 रुपये का एक प्लान मिलता है। इस रिचार्ज प्लान में कंपनी ग्राहकों को 336 दिनों की लंबी वैलिडिटी ऑफर करता है। मतलब आप एक ही रिचार्ज में 11 महीने के लिए बार-बार रिचार्ज के झंझट से फ्री हो जाते हैं। 

जियो के इस प्लान में आपको 336 दिनों के लिए किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग के साथ-साथ कुल 3600 SMS भी फ्री मिलते हैं। अगर जियो के इस प्लान में मिलने वाले इंटरनेट डेटा की बात करें तो इसमें पूरी वैलिडिटी के लिए कुल 24GB डेटा मिलता है। अगर आप ऐसे यूजर हैं जिन्हें इंटरनेट डेटा अधिक चाहिए तो यह प्लान आपके लिए नहीं है। आप हर महीने करीब करीब सिर्फ 2GB डेटा ही इस्तेमाल कर पाएंगे। 

लो कॉस्ट में ओटीटी का भी फायदा

आपको बता दें कि जियो के इस रिचार्ज प्लान की मंथली कीमत सिर्फ 172 रुपये पड़ती है। ऐसे में यह करोड़ों यूजर्स के लिए एक किफायती डील हो जाती है। जियो अपने दूसरे प्लान की ही तरह इस प्लान में भी जियो टीवी और जियो सिनेमा का फ्री सब्सक्रिप्शन देती है। 

यह भी पढ़ें- Flipkart ने कराई मौज, 40000 रुपये सस्ता मिल रहा है गूगल का धाकड़ Pixel 7 Pro

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक