1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Jio के 49 करोड़ यूजर्स की बल्ले-बल्ले, 98 दिन तक मोबाइल रिचार्ज की समस्या हुई खत्म

Jio के 49 करोड़ यूजर्स की बल्ले-बल्ले, 98 दिन तक मोबाइल रिचार्ज की समस्या हुई खत्म

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Sep 13, 2024 06:43 pm IST,  Updated : Sep 13, 2024 06:43 pm IST

जियो के पास अपने ग्राहकों के लिए कई सारे धमाकेदार रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। जियो ने अपनी लिस्ट में एक ऐसा रिचार्ज प्लान पेश किया है जिसमें आपको कम दाम में तरीब 3 महीने से ज्यादा दिनों की राहत मिलती है। अगर आप बार बार रिचार्ज के झंझट से फ्री होना चाहते हैं तो यह प्लान आपके लिए बेस्ट है।

Jio, Jio Latest Offer, Jio News, Jio News Today, Jio News, Jio, Jio Recharge, Jio new Offer, Jio Lat- India TV Hindi
जियो ने हाल ही में अपने रिचार्ज प्लान्स को अपग्रेड किया था। Image Source : फाइल फोटो

देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो के पास इस समय करीब 49 करोड़ का यूजर बेस है। जियो ने भले ही अपने रिचार्ज पोर्टफोलियो को महंगा कर दिया हो लेकिन अब भी कंपनी के पास अपने यूजर्स के लिए एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। अगर आप भी जियो का सिम इस्तेमाल करते हैं और बार-बार रिचार्ज के झंझट से फ्री होना चाहते हैं तो अब आपके पास शानदार सस्ता और किफायती प्लान मौजूद है। 

रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स की सहूलियत के लिए रिचार्ज प्लान्स को कई सारी कैटेगरी में डिवाइड कर रखा है। जियो के पास डेटा लिमिट के अलग-अलग प्लान्स मौजूद हैं। जियो ने अपने यूजर्स के लिए एक ऐसा प्लान लिस्ट में शामिल किया है जो आपको एक ही प्लान में कई सारे ऑफर्स देता है। आइए आपको इसके बारे में डिटेल से बताते हैं। 

49 करोड़ यूजर्स की मौज

जियो ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दे दी है। जियो अब अपने49 करोड़ ग्राहकों के लिए 98 दिन वाला सस्ता प्लान लेकर आ गया है। कंपनी के इस प्लान के साथ आप 98 दिन तक किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग कर सकते हैं। आपको फ्री कॉलिंग के साथ-साथ डेली 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं। 

Jio, Jio Latest Offer, Jio News, Jio News Today, Jio News, Jio, Jio Recharge, Jio new Offer, Jio Lat
Image Source : फाइल फोटोजियो की लिस्ट का धमाकेदार ऑफर।

डेटा प्लान की टेंशन हुई खत्म

इस प्लान के डेटा बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें आपको कुल 196GB इंटरनेट डेटा मिलता है। आप हर दिन 2GB डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे। डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद आपको प्लान में 64kbps की स्पीड मिलेगी। अगर आपको कोई ऐसा रिचार्ज प्लान चाहिए जिसमें डेटा अधिक मिलता हो तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस प्लान के साथ ही आप एक बार में ही 98 दिन के लिए डेटा की टेंशन से फ्री हो जाते हैं। 

जियो ग्राहकों को इसमें कुछ एडिशनल बेनिफिट्स भी देता है। अगर आप ओटीटी स्ट्रीमिंग करते हैं तो आपको इसमें जियो सिनेमा का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया गया है। इसमें जियो टीवी और जियो क्लाउड का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। 

यह भी पढ़ें- BSNL 4G का इंतजार हुआ खत्म! लॉन्च डेट को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक