1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Jio ने BSNL को दी बड़ी शिकस्त, 349 रुपये के सस्ते प्लान मिलेगा अनलिमिटेड 5G

Jio ने BSNL को दी बड़ी शिकस्त, 349 रुपये के सस्ते प्लान मिलेगा अनलिमिटेड 5G

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Aug 13, 2024 02:37 pm IST,  Updated : Aug 13, 2024 02:37 pm IST

रिलायसं जियो अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए एक शानदार प्लान लेकर आया है। जियो ने अब ऐसा प्लान पेश किया है जिसने BSNL की टेंशन बढ़ा दी है। जियो ने लिस्ट में एक सस्ता प्लान जोड़ा है जो ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर कर रहा है।

jio, Jio Offer, Jio Plan, Jio news, Jio Rs 349 prepaid recharge plan, Jio prepaid recharge plan, Jio- India TV Hindi
जियो ने लिस्ट में शामिल किया धमाकेदार ऑफर वाला सस्ता प्लान। Image Source : फाइल फोटो

रिलायंस जियो देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। देशभर में 48 करोड़ से अधिक लोग जियो का सिम इस्तेमाल करते हैं। कंपनी ने जब से अपने रिचार्ज प्लान्स महंगे किए हैं तब से यूजर्स सस्ते प्लान्स की तलाश कर रहे हैं। सस्ते रिचार्ज प्लान्स के लिए लोग अब BSNL की तरफ शिप्ट हो रहे हैं ऐसे में अब Jio ने एक बड़ा धमाका कर दिया है। Jio अपने करोड़ों यूजर्स के लिए धांसू ऑफर्स के साथ एक सस्ता रिचार्ज प्लान लेकर आ गया है। 

BSNL के सस्ते रिचार्ज प्लान्स को जियो की लिस्ट का एक प्लान कड़ी टक्कर दे रहा है। जियो ने अपने ग्राहकों के लिए रिचार्ज लिस्ट में एक किफायती प्लान जोड़ा है जिसमें आप कम दाम में भी अनलिमिटेड 5G डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि 5G डेटा के लिए आपको 350 रुपये से भी कम खर्च करना पड़ेगा। आइए आपको BSNL को मात देने वाले जियो के इस प्लान के बारे में डिटेल से बताते हैं। 

JIO ने ऑफर किया फ्री 5G डेटा

आपको बता दें कि रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए रिचार्ज प्लान्स को कई कैटेगरी में डिवाइड कर रखा है। जियो अपने कई सारे प्लान्स में ग्राहकों को फ्री में 5G डेटा ऑफर कर रहा है। कंपनी का ऐसा ही एक प्लान है 349 रुपये का। इसमें जियो के 48 करोड़ से ज्यादा यूजर्स को ढेर सारे फायदे मिलते हैं। 

सस्ते प्लान में मिलते हैं धमाकेदार ऑफर

अगर आप अपने जियो नंबर को 349 रुपये के प्लान से रिचार्ज करते हैं तो आपको इसमें 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान के साथ आप 28 दिन तक किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। कंपनी प्लान के साथ हर दिन ग्राहकों को 100 फ्री एसएमएस भी देती है। 

अगर इस प्लान के डेटा बेनेफिट्स का बात करें तो इसमें आपको कुल 56GB डेटा ऑफर किया जाता है। मतलब आप हर दिन आराम से 2GB तक हाई स्पीड डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। जियो का यह प्लान अनलिमिटेड ट्रू 5G डेटा ऑफर के साथ आता है। इसलिए अगर आपके क्षेत्र में 5G नेटवर्क की कनेक्टिविटी है तो आप फ्री में अनलिमिटेड डेटा प्लान कर सकते हैं। 

जियो अपने ग्राहकों को 349 रुपये के सस्ते प्लान के साथ कुछ एडिशनल बेनिफिट्स भी देता है। इसमें आपको ओटीटी स्ट्रीमिंग करने के लिए फ्री जियो सिनेमा का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके साथ ही इसमें जियो टीवी और जियो क्लाउड का भी सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। 

यह भी पढ़ें- आज रात गूगल करेगा धमाल,'Made By Google' इवेंट में लॉन्च होगी Pixel 9 Series, जानें पूरी डिटेल्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक