Thursday, February 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. S25 और S25 Ultra की हुई धमाकेदार एंट्री, दमदार डिस्प्ले, 32MP Selfie कैमरा जैसे मिलेंगे धांसू फीचर्स

S25 और S25 Ultra की हुई धमाकेदार एंट्री, दमदार डिस्प्ले, 32MP Selfie कैमरा जैसे मिलेंगे धांसू फीचर्स

दुनियाभर में करोड़ों लोग बेसब्री के साथ Samsung Galaxy S25 सीरीज का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि सैमसंग से पहले स्मार्टफोन मेकर कंपनी आइटेल ने एक बढ़ा धमाका कर दिया है। आइटेल ने बाजार में S25 और S25 Ultra को लॉन्च कर दिया है।

Written By: Gaurav Tiwari
Published : Nov 10, 2024 04:01 pm IST, Updated : Nov 10, 2024 04:01 pm IST
itel, itel s25, itel s25 ultra, mobile news hindi, tech news in hindi, Samsung Galaxy S25, Galaxy S2- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो स्मार्टफोन बाजार में दो दमदार स्मार्टफोन्स की हुई एंट्री।

Samsung Galaxy S25 सीरीज को लेकर पिछले काफी दिनों से खबरें सामने आ रही हैं। सैमसंग के फैंस बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। अभी Galaxy S25 सीरीज को आने में कुछ वक्त है लेकिन इससे पहले स्मार्टफोन मेकर कंपनी itel ने एक बड़ा धमाका कर दिया है। आइटेल ने बाजार में अपनी S25 सीरीज को सैमसंग से पहले ही पेश कर दिया है। आइटेल ने अपनी नई सीरीज में  itel S25 और itel S25 Ultra को लॉन्च किया है। 

आइटेल के इस S25 और S25 Ultra स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इन स्मार्टफोन का डिजाइन हू-बहू  सैमसंग के गैलेक्सी एस24 और अपकमिंग गैलेक्सी एस25 सीरीज की ही तरह लगता है। प्रीमियम डिजाइन होने के बावजूद कंपनी ने इसे बेहद अफोर्डेबल प्राइस रेंज में लॉन्च किया है। आइए आपको आइटेल की नई सीरीज के प्राइस और फीचर्स के बारे में डिटेल से बताते हैं। 

itel S25 और S25 Ultra की कीमत 

कंपनी ने itel S25 और S25 Ultra दोनों ही स्मार्टफोन को 8GB रैम के साथ लॉन्च किया है। हलांकि दोनों ही स्मार्टफोन के स्टोरेज ऑप्शन में बड़ा अंतर है। itel S25 में आपको 128GB की स्टोरेज मिलती है। वहीं itel S25 Ultra में आपको 256B स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। आपको बता दें कि आइटेल नई सीरीज को फिलहाल अभी फिलिपिंस के मार्केट में पेश किया है। itel S25 को कंपनी ने करीब 8,950 रुपये की कीमत पर पेश किया है। इसके अलावा itel S25 Ultra को कंपनी ने 15,880 रुपये में लॉन्च किया है। 

itel S25 और S25 Ultra कलर ऑप्शन्स

सीरीज के दोनों ही स्मार्टफोन्स में ग्राहकों को अलग-अलग कलर ऑप्शन्स मिलते हैं। आइटेल ने एस25 को Bromo Black, Mambo Mint और Sahara Gleam कलर ऑप्शन्स के साथ बाजार में उतारा है। वहीं आइटेल एस25 अल्ट्रा में आपको Meteor Titanium, Bromo Black और Komodo Ocean कलर ऑप्शन मिलेंगे।

itel S25 Ultra के फीचर्स

आइटेल एस 25 अल्ट्रा में आपको 6.78 इंच की कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगी। बजट सेगमेंट में लॉन्च होने के बावजूद इस स्मार्टफोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए इसमें Gorilla Glass 7i दिया गया है। परफॉर्मेंस फीचर्स की बात करें तो इस बजट सेगमेंट फोन में आपको आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 14 का सपोर्ट मिलता है। आप इसे फ्यूचर में अपग्रेड भी कर पाएंगे। 

आइटेल ने प्रोसेसिंग के लिए S25 Ultra स्मार्टफोन में यूनिसोक का टाइगर टी620 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया है। यह चिपसेट 1.8GHz से लेकर 2.2GHz तक की क्लॉक तक की स्पीड देने में सक्षम है। इसमें 8GB रैम का सपोर्ट दिया गया है। इसमें 8GB एक्सटेंडेड रैम का भी सपोर्ट मिलता है। इसमें आपको 256GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए S25 Ultra में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए 5000mAh की बैटरी का सपोर्ट दिया गया है। 

यह भी पढ़ें- 1.5 Ton Split AC की धड़ाम हुई कीमत, 50% से ज्यादा गिर गए दाम, ठंड के मौसम में भी खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement