1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 10,000 रुपये से कम में मिल रहा Samsung का यह धांसू 5G फोन, हुआ बड़ा Price Cut

10,000 रुपये से कम में मिल रहा Samsung का यह धांसू 5G फोन, हुआ बड़ा Price Cut

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Sep 16, 2025 10:32 am IST,  Updated : Sep 16, 2025 10:32 am IST

Samsung Galaxy A06 5G के लिए दमदार ऑफर पेश किया गया है। सैमसंग का यह फोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में मिल रहा है। फोन की खरीद पर फेस्टिवल ऑफर की घोषणा की गई है।

Samsung Galaxy A06 5G- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी ए06 5जी Image Source : SAMSUNG

Samsung Galaxy A06 5G की कीमत में भारी कटौती कर दी गई है। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने भारतीय यूजर्स के लिए खास फेस्टिवल ऑफर की घोषणा की है। लिमिटेड टाइम के लिए चलने वाले इस डील में यूजर्स सैमसंग का यह बजट 5G स्मार्टफोन कम कीमत में खरीद पाएंगे। साथ ही, यूजर्स को बंडल ऑफर के तहत करीब 1,000 रुपये तक के एक्सेसरीज फ्री में मिलेंगे। सैमसंग का यह फोन पिछले साल के आखिर में लॉन्च हुआ था।

फेस्टिव ऑफर

कंपनी ने इस खास ऑफर को उन यूजर्स के लिए पेश किया है, जो खुद को 4G से 5G में अपग्रेड करना चाहते हैं। 11,499 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ यह फोन प्राइस कट के बाद 9,999 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा फोन की खरीद पर 100 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

Samsung Galaxy A06 5G को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 64GB और 4GB RAM + 128GB में खरीदा जा सकता है। यह फोन तीन कलर ऑप्शन- ब्लैक, लाइट ब्लू और गोल्ड कलर में आता है। ऑफर के तहत इस फोन के साथ 1,399 रुपये वाला 25W का ट्रैवल अडेप्टर महज 299 रुपये में मिलेगा।

Samsung Galaxy A06 5G के फीचर्स

सैमसंग का यह बजट 5G स्मार्टफोन 6.7 इंच के HD+ LCD डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 720 x 1600 पिक्सल है। यह सैमसंग के Exynos ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 4GB रैम और 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन की रैम को वर्चुअली और स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक एक्सपेंड कर सकते हैं।

Samsung Galaxy A06 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.7 इंच, HD+
प्रोसेसर Exynos 
स्टोरेज 4GB, 128GB
बैटरी 5000mAh, 25W
कैमरा 50MP + 2MP, 25W
OS Android 14, OneUI

सैमसंग का यह फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 50MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का कैमरा दिया गया है। यह फोन 5,000mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। यह Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

यह भी पढ़ें -

OnePlus Nord CE 4 की कीमत धड़ाम, 5500 रुपये सस्ता मिल रहा वनप्लस का धांसू फोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक