1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OnePlus Nord CE 4 की कीमत धड़ाम, 5500 रुपये सस्ता मिल रहा वनप्लस का धांसू फोन

OnePlus Nord CE 4 की कीमत धड़ाम, 5500 रुपये सस्ता मिल रहा वनप्लस का धांसू फोन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Sep 16, 2025 08:42 am IST,  Updated : Sep 16, 2025 08:42 am IST

OnePlus Nord CE 4 5G को अब तक के सबसे कम प्राइस में खरीदा जा सकता है। अमेजन पर वनप्लस का यह तगड़ा फोन 5,500 रुपये से ज्यादा सस्ते में मिल रहा है। फोन की खरीद पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।

OnePlus Nord CE 4 5G- India TV Hindi
वनप्लस नॉर्ड सीई 4 Image Source : ONEPLUS

OnePlus Nord CE4 की कीमत में भारी कटौती की गई है। वनप्लस ने अपने इस 5G स्मार्टफोन की कीमत में 5500 रुपये से ज्यादा का प्राइस कट किया है। पिछले साल अप्रैल में लॉन्च हुए इस मिड बजट फोन को आप 18,000 रुपये से भी कम कीमत में घर ला सकते हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर यह फोन अपनी लॉन्च प्राइस से काफी कम कीमत में मिल रहा है। वनप्लस के इस फोन में 5,000mAh की दमदार बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। यह फोन 8GB RAM + 256GB तक इंटरनल स्टोरेज में खरीदा जा सकता है।

OnePlus Nord CE4 में प्राइस कट

वनप्लस का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। फोन की शुरुआती कीमत 19,499 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 21,499 रुपये में आता है। इस स्मार्टफोन को क्रमशः 24,999 रुपये और 26,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। इस फोन की कीमत में 4,500 रुपये का प्राइस कट किया गया है। इसके अलावा 1,250 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है। बैंक डिस्काउंट के बाद यह फोन 18,249 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा।

OnePlus Nord CE4 के फीचर्स

वनप्लस का यह मिड बजट फोन 6.7 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में HDR10+ और 1,100 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का भी सपोर्ट मिलता है।

OnePlus Nord CE4 फीचर्स
डिस्प्ले 6.7 इंच, AMOLED, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3
स्टोरेज 8GB, 256GB
बैटरी 5,500mAh, 100W
कैमरा 50MP + 8MP, 16MP
OS Android 14, OxygenOS

OnePlus Nord CE4 5G में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 8GB रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह Android 14 पर बेस्ड OxygenOS पर काम करता है।

इस फोन में 5,500mAh की दमदार बैटरी दी गई है। फोन में 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। इसके बैक में दो कैमरे दिए गए हैं। इसमें 50MP का मेन कैमरा मिलेगा। इसके अलावा 8MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें - 

Vivo Y31, Y31 Pro 5G भारत में लॉन्च, 6500mAh बैटरी वाले सस्ते फोन में है गजब के फीचर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक