1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy A17 5G भारत में हुआ लॉन्च, जानें AI फीचर वाले सस्ते फोन की कितनी है कीमत

Samsung Galaxy A17 5G भारत में हुआ लॉन्च, जानें AI फीचर वाले सस्ते फोन की कितनी है कीमत

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Aug 30, 2025 11:57 am IST,  Updated : Aug 30, 2025 11:57 am IST

Samsung Galaxy A17 5G भारत में लॉन्च हो गया है। सैमसंग का यह फोन 5000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज समेत कई तगड़े फीचर्स के साथ आता है। यह फोन Galaxy A16 का अपग्रेड है।

Samsung Galaxy A17 5G- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी ए17 5जी Image Source : SAMSUNG

Samsung Galaxy A17 5G भारत में लॉन्च हो गया है। पिछले दिनों सैमसंग के इस फोन को यूके में पेश किया गया था। भारत में सैमसंग ने इसे 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज सपोर्ट में पेश किया है। इस फोन में AI फीचर्स दिए गए हैं। यह सैमसंग के साल की शुरुआत में लॉन्च हुए Galaxy A16 5G का अपग्रेड है। फोन के प्रोसेसर से लेकर कैमरा आदि को भी अपग्रेड किया गया है।

कितनी है कीमत?

सैमसंग ने Galaxy A17 5G को भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में लॉन्च किया है। फोन की रैम और स्टोरेज को एक्सपेंड किया जा सकता है। सैमसंग का यह फोन भारत में 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत में आएगा। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स क्रमशः 20,499 रुपये और 23,499 रुपये है। इस फोन को सैमसंग के आधिकारिक स्टोर से तीन कलर ऑप्शन- ब्लू, ब्लैक और ग्रे में खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy A17 5G के फीचर्स

सैमसंग का यह फोन 6.7 इंच के FHD+ Infinity U सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रेजलूशन 1080 x 2340 पिक्सल है। फोन का डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। इस फोन में वाटर और डस्ट प्रोटेक्शन के लिए IP54 रेटिंग दी गई है। सैमसंग का यह सस्ता फोन Galaxy AI फीचर्स से लैस है और Android 15 पर बेस्ड OneUI 7 पर काम करता है।

Samsung Galaxy A17 5G में Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जो पावर बटन के साथ इंटिग्रेट है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 13MP का कैमरा दिया गया है।

इस फोन में 5000mAh की बैटरी के साथ 25W USB Type C चार्जिंग फीचर मिलता है। सैमसंग के इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G/4G नेटवर्क, ब्लूटूथ 5.3, वाई-फाई और USB Type C जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -

Flipkart पर जल्द शुरू होगी साल की सबसे बड़ी सेल, सस्ते मिलेंगे Samsung, Apple, Motorola के फोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक