1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Flipkart पर जल्द शुरू होगी साल की सबसे बड़ी सेल, सस्ते मिलेंगे Samsung, Apple, Motorola के फोन

Flipkart पर जल्द शुरू होगी साल की सबसे बड़ी सेल, सस्ते मिलेंगे Samsung, Apple, Motorola के फोन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Aug 30, 2025 10:44 am IST,  Updated : Aug 30, 2025 10:44 am IST

Flipkart Big Billion Days Sale जल्द शुरू होने वाली है। ई-कॉमर्स वेबसाइट ने साल की सबसे बड़ी सेल की घोषणा कर दी है। इस सेल में Samsung, Apple iPhone, Realme, Motorola जैसे ब्रांड्स के फोन सस्ते में खरीदे जा सकेंगे।

Flipkart Big Billion Days sale- India TV Hindi
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल Image Source : FLIPKART SCREENSHOT

Flipkart पर साल की सबसे बड़ी Big Billion Days Sale की शुरुआत हो रही है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसे टीज कर दिया है। हर साल की तरह की इस साल भी शुरू होने वाले इस फेस्टिव सीजन सेल में Samsung, Apple, Motorola, Realme जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन सस्ते में खरीदे जा सकेंगे। इसके अलावा Smart TV, AC, Fridge जैसे होम अप्लायंसेज पर भी तगड़ा डिस्काउंट मिलेगा।

जल्द शुरू होगी Big Billion Days Sale

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर शुरू होने वाले इस सेल के लिए एक माइक्रो साइट भी बनाई गई है, जिसमें सेल से जुड़ी कुछ जानकारियां शेयर की गई हैं। फ्लिपकार्ट ने माइक्रो साइट पर इस सेल की वापसी की बात कही है। साथ ही कहा है कि यह पिछले साल के मुकाबले ज्यादा Bigger लेवल पर आयोजित किया जाएगा। हालांकि, सेल में मिलने वाले किसी भी डिस्काउंट या प्रोडक्ट आदि की डिटेल्स फिलहाल शेयर नहीं की गई है।

Samsung Galaxy S25 सीरीज

Flipkart Big Billion Days Sale में साल की शुरुआत में लॉन्च हुई Samsung Galaxy S25 सीरीज पर तगड़ा डिस्काउंट मिल सकता है। इस सेल में सीरीज के सभी मॉडल सबसे कम प्राइस में खरीदे जा सकेंगे। वहीं, आगे लॉन्च होने वाले मॉडल Samsung Galaxy S25 FE को भी सेल में अच्छे डिस्काउंट से साथ खरीदा जा सकेगा।

Apple iPhone 16 सीरीज

Apple की नई iPhone 17 सीरीज अगले महीने की शुरुआत में लॉन्च हो रही है। फ्लिपकार्ट सेल में पिछले साल लॉन्च हुई iPhone 16 सीरीज पर तगड़ा प्राइस कट किया जा सकता है। इसके अलावा पुराने iPhone 15 और iPhone 14 के स्टॉक को भी क्लियर करने के लिए अच्छा ऑफर दिया जा सकता है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर हर साल यह सेल दशहरा और दिवाली के समय में आयोजित की जाती है।

अन्य ब्रांड्स जैसे कि Motorola, Realme, Infinix, Xiaomi, Tecno आदि के बजट और मिड बजट फोन भी इस सेल में सस्ते में खरीदे जा सकते हैं। लेटेस्ट मॉडल के साथ-साथ पिछले साल लॉन्च हुए मॉडल पर डिस्काउंट, EMI और एक्सचेंज ऑफर्स दिए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें -

iPhone 17, iPhone 17 Pro की भारत में कितनी होगी कीमत? लॉन्च से पहले मिली जानकारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक