1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy A17 5G जल्द भारत में होगा लॉन्च, सपोर्ट पेज हुआ लाइव

Samsung Galaxy A17 5G जल्द भारत में होगा लॉन्च, सपोर्ट पेज हुआ लाइव

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Aug 17, 2025 04:46 pm IST,  Updated : Aug 17, 2025 04:46 pm IST

Samsung Galaxy A17 5G को जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने इस फोन का सपोर्ट पेज लाइव कर दिया है। सैमसंग का यह फोन 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरे जैसे फीचर्स के साथ आ सकता है।

Samsung Galaxy A17 5G- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी ए17 5जी Image Source : SAMSUNG

Samsung Galaxy A17 5G को हाल ही में यूरोपीयन मार्केट में लॉन्च किया गया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह बजट स्मार्टफोन जल्द भारतीय बाजार में दस्तक देने वाला है। कंपनी ने इस फोन का सपोर्ट पेज लाइव कर दिया है। यह फोन साल की शुरुआत में लॉन्च हुए Galaxy A16 5G को रिप्लेस करेगा। इसमें 5000mAh की दमदार बैटरी, 50MP कैमरा और 5nm टेक्नोलॉजी वाले Exynos 1330 चिपसेट दिया गया है। यूरोपीयन मार्केट में इस फोन को प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।

भारत में जल्द होगा लॉन्च

भारतीय टिप्स्टर अभिषेक यादव ने अपने X हैंडल से इस फोन की शुरुआती कीमत भी रिवील की है। सैमसंग का यह फोन 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हो सकता है। यूरोपीयन मार्केट में इसे दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में पेश किया गया है। फोन की रैम और स्टोरेज को एक्सपेंड किया जा सकता है। इस फोन को तीन कलर ऑप्शन- ब्लू, ब्लैक और ग्रे में पेश किया जा सकता है।

Samsung Galaxy A17 5G के फीचर्स

यूरोप में सैमसंग का यह फोन 6.7 इंच के FHD+ Infinity U सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रेजलूशन 1080 x 2340 पिक्सल है। फोन का डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। इस फोन में वाटर और डस्ट प्रोटेक्शन के लिए IP54 रेटिंग दी गई है।

Samsung Galaxy A17 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.7 इंच, सुपर AMOLED
प्रोसेसर Exynos 1330
स्टोरेज 8GB RAM + 256GB
बैटरी 5000mAh, 25W
कैमरा 50MP + 2MP, 13MP
OS Android 16

Samsung Galaxy A17 5G में Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जो पावर बटन के साथ इंटिग्रेट है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 13MP का कैमरा दिया गया है।

इस फोन में 5000mAh की बैटरी के साथ 25W USB Type C चार्जिंग फीचर मिलता है। सैमसंग के इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G/4G नेटवर्क, ब्लूटूथ 5.3, वाई-फाई और USB Type C जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -

AI ने बढ़ाई GenZ की टेंशन, छात्रा ने डरकर छोड़ी पढ़ाई, वजह कर देगी हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक