1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy A17 5G : शुरू हुई सैमसंग के सस्ते फोन की सेल, जानें ऑफर

Samsung Galaxy A17 5G : शुरू हुई सैमसंग के सस्ते फोन की सेल, जानें ऑफर

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Aug 25, 2025 06:07 pm IST,  Updated : Aug 25, 2025 06:18 pm IST

Samsung Galaxy A17 5G की सेल शुरू हो गई है। दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह मिड बजट फोन हाल ही में लॉन्च हुआ था। फोन की खरीद पर कई तरह के ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।

Samsung Galaxy A17 5G- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी ए17 5जी Image Source : SAMSUNG

Samsung Galaxy A17 की सेल आज यानी 25 अगस्त से शुरू हो गई है। सैमसंग का यह फोन हाल ही में लॉन्च हुआ था और प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध था। इस फोन की सेल ग्लोबल मार्केट में शुरू हुई है। भारत में भी यह फोन जल्द लॉन्च होगा। कंपनी ने भारत में इसका सपोर्ट पेज लाइव कर दिया है। यह फोन 5000mAh की दमदार बैटरी, 50MP कैमरा और 5nm टेक्नोलॉजी वाले Exynos 1330 चिपसेट के साथ आता है। यह फोन साल की शुरुआत में लॉन्च हुए Galaxy A16 5G का अपग्रेड मॉडल है और इसमें IP54 डस्ट और वाटर प्रूफ रेटिंग भी मिलती है।

कितनी है कीमत?

सैमसंग ने Galaxy A17 5G को यूरोपीयन मार्केट में लॉन्च किया है। यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। फोन की रैम और स्टोरेज को एक्सपेंड किया जा सकता है। सैमसंग का यह फोन 199 पाउंड यानी लगभग 23,500 रुपये की शुरुआती कीमत में आता है। इस फोन को सैमसंग के आधिकारिक स्टोर से तीन कलर ऑप्शन- ब्लू, ब्लैक और ग्रे में खरीद सकते हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन यूके पर फोन की खरीद पर ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।

Samsung Galaxy A17 5G के फीचर्स

सैमसंग का यह फोन 6.7 इंच के FHD+ Infinity U सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रेजलूशन 1080 x 2340 पिक्सल है। फोन का डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। इस फोन में वाटर और डस्ट प्रोटेक्शन के लिए IP54 रेटिंग दी गई है।

Samsung Galaxy A17 5G में Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जो पावर बटन के साथ इंटिग्रेट है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 13MP का कैमरा दिया गया है।

इस फोन में 5000mAh की बैटरी के साथ 25W USB Type C चार्जिंग फीचर मिलता है। सैमसंग के इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G/4G नेटवर्क, ब्लूटूथ 5.3, वाई-फाई और USB Type C जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -

Realme ने सबको किया हैरान, ला रहा 15000mAh बैटरी, 320W फास्ट चार्जिंग वाला फोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक