1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy A35 5G की कीमत धड़ाम, 12000 रुपये सस्ता हुआ सैमसंग का धांसू फोन

Samsung Galaxy A35 5G की कीमत धड़ाम, 12000 रुपये सस्ता हुआ सैमसंग का धांसू फोन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 21, 2025 11:15 am IST,  Updated : Jul 21, 2025 11:17 am IST

Samsung Galaxy A35 में एक बार फिर से बड़ा प्राइस कट किया गया है। सैमसंग का यह फोन लॉन्च प्राइस से 12,000 रुपये तक सस्ते में मिलेगा। फोन में 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Samsung Galaxy A35 5G- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी ए35 5जी Image Source : SAMSUNG INDIA

Samsung Galaxy A35 5G की कीमत में फिर से भारी कटौती की गई है। सैमसंग का यह फोन Galaxy A55 के साथ पिछले साल लॉन्च हुआ था। इस साल Galaxy A36 5G के लॉन्च होते ही कंपनी ने इसकी कीमत कम कर दी थी। अब यह फोन और भी सस्ता हो गया है। सैमसंग का यह फोन लॉन्च प्राइस से 12,000 रुपये तक सस्ते मिल रहा है। यह फोन 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है।

सस्ता हुआ फोन

सैमसंग का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है और इसका टॉप वेरिएंट 23,999 रुपये में मिल रहा है। सैमसंग के इस फोन की शुरुआती MRP 33,999 रुपये है। इस फोन को दो कलर ऑप्शन Awesome Ice Blue और Awesome Navy में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा फोन की खरीद पर 5% का कैशबैक, नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर जैसे फायदे मिलेंगे।

Galaxy A35 5G के फीचर्स

Samsung के इस फोन में 6.6 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है। फोन में सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस फीचर को सपोर्ट करता है। इस फोन में सैमसंग का इन-हाउस Exynos 1380 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 8GB रैम और 256GB तक का इंटरनल स्टोरेज मिलता है।

Samsung Galaxy A35 में 50MP का मेन OIS कैमरा , 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP का तीसरा कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का कैमरा मिलता है। सैमसंग का यह फोन 5,000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। फोन में 25W USB Type C फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। यह फोन Android 14 पर बेस्ड OneUI 6 पर काम करता है। सैमसंग ने इस फोन में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन की तरह ही Google Gemini बेस्ड Galaxy AI फीचर्स दिए हैं।

यह भी पढ़ें -

7000 रुपये से कम में मिल रहा iPhone 16 जैसा दिखने वाला फोन, बिना नेटवर्क के होगी कॉलिंग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक