Samsung Galaxy A सीरीज के इस साल लॉन्च हुए दोनों फोन Galaxy A57 और Galaxy A37 पर लिमिटेड प्राइस कट किया गया है। सैमसंग के ये दोनों मिड बजट फोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में मिल रहे हैं। कंपनी ने यह ऑफर Samsung के आधिकारिक स्टोर पर दिया है। इसमें इन दोनों फोन के सभी वेरिएंट्स पर डिस्काउंट का लाभ मिलेगा। ये फोन 37,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहे हैं।
Samsung Galaxy A37 पर ऑफर
सैमसंग का यह फोन 41,999 रुपये की शुरुआती कीमत में आता है। इसे तीन स्टोरेज वेरिएंट 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में खरीदा जा सकता है। इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 45,999 रुपये और 52,999 रुपये है। सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर फोन की कीमत में 4,000 रुपये का फ्लैट प्राइस कट किया गया है। इस तरह से इसे क्रमशः 37,999 रुपये, 41,999 रुपये और 48,999 रुपये की कीमत में घर ला सकते हैं। इसके अलावा 6,999 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा।
Samsung Galaxy A57 पर ऑफर
इस फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत क्रमशः 53,999 रुपये और 57,999 रुपये है। सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर फोन की कीमत में 5,000 रुपये की कटौती की गई है। अब यह फोन 48,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। इसका टॉप वेरिएंट 52,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस पर 13,999 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है।

Samsung Galaxy A37, Galaxy A57 के फीचर्स
सैमसंग क ये दोनों फोन एक जैसे डिजाइन के साथ आते हैं। इनके फीचर्स भी लगभग एक जैसे ही हैं। सैमसंग के ये दोनों फोन 6.7 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आते हैं, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं। Galaxy A57 में Exynos 1680 और Galaxy A37 में Exynos 1480 चिपसेट दिया गया है। ये दोनों फोन 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ आते हैं और इनमें 5,000mAh की बैटरी के साथ 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर मिलते हैं।
कैमरे की बात करें तो इन दोनों फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। दोनों ही फोन 50MP के मेन कैमरा के साथ आते हैं। A37 में 8MP का अल्ट्रा वाइड और 5MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। वहीं, A57 में 12MP का अल्ट्रा वाइड और 5MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। ये दोनों फोन 12MP के सेल्फी कैमरा के साथ आते हैं। इनमें Android 16 पर बेस्ड OneUI 8 मिलेगा।
यह भी पढ़ें - चीनी कंपनियों की राह पर Apple! महंगे हो सकते हैं iPhone और Mac, टिम कुक ने बताई वजह