1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy F34 5G कल होगा लॉन्च, फोटोग्राफी लवर्स के लिए बनेगा गेम चेंजर, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy F34 5G कल होगा लॉन्च, फोटोग्राफी लवर्स के लिए बनेगा गेम चेंजर, जानें फीचर्स

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Aug 06, 2023 05:45 pm IST,  Updated : Aug 06, 2023 05:45 pm IST

सैमसंग का यह अपकमिंग स्मार्टफोन बजट और मिडरेंज सेंगमेंट को टारगेट करेगा। गेमर्स को ध्यान में रखते हुए इस स्मार्टफोन में Exynos 1280-5nm प्रोसेसर दिया गया है। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है।

samsung,Samsung Galaxy F34 5G,FlipKart,Tech news- India TV Hindi
सैमसंग के इस स्मार्टफोन में आपको टॉप नॉच कैमरा क्वालिटी मिल सकती है। Image Source : फाइल फोटो

टेक दिग्गज सैमसंग भारत में अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। कंपनी मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन Samsung Galaxy F34 5G को कल यानी 7 अगस्त को लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले ही इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स सामने आ चुके हैं। लीक्स की मानें तो Samsung Galaxy F34 5G फ्रोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करने वालों को खूब भाने वाला है। सैमसंग कल इसे किलर प्राइस में लॉन्च कर सकती है।

सैमसंग का यह अपकमिंग स्मार्टफोन बजट और मिडरेंज सेंगमेंट को टारगेट करेगा। गेमर्स को ध्यान में रखते हुए इस स्मार्टफोन में Exynos 1280-5nm प्रोसेसर दिया गया है। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। कंपनी इसे दो कलर वेरिएंट इलेक्ट्रिक ब्लैक और मिस्टिक ग्रीन कलर में लॉन्च करेगी। 

Samsung Galaxy F34 5G  के स्पेसिफिकेशन्स

  1. Samsung Galaxy F34 5G को 6.5 इंच फुल एचडी सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  2. डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है साथ ही डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए इसमें कॉरनिंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है।
  3. Samsung Galaxy F34  में 5G के 11 बैंड और स्मार्ट हॉट स्पॉट फीचर भी मिलेगा।
  4. परफॉर्मेंस को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इसमें Exynos 1280 5nm प्रोसेसर से लैस किया है।
  5. Samsung Galaxy F34 में 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के दो ऑप्शन मिल सकते हैं। 
  6. आप इसकी मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ा सकते हैं। 

Samsung Galaxy F34 के कैमरा फीचर्स

लीक्स रिपोर्ट में दावा है कि फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए Samsung Galaxy F34 एक गेम चेंजर डिवाइस साबित हो सकता है। इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा। स्मार्टफोन नाइटोग्राफी फीचर्स के साथ आएगा जिससे लो लाइट में भी आप शानदार फोटो क्लिक कर सकेंगे। इससे आप 4K रेजोल्यूशन में वीडियो क्रिएट कर पाएंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक