1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung ने लॉन्च किया 45W फास्ट चार्जिंग वाला सस्ता स्मार्टफोन, मिलेंगे कई तगड़े फीचर्स

Samsung ने लॉन्च किया 45W फास्ट चार्जिंग वाला सस्ता स्मार्टफोन, मिलेंगे कई तगड़े फीचर्स

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 27, 2024 03:42 pm IST,  Updated : May 27, 2024 03:47 pm IST

Samsung Galaxy F55 5G आखिरकार भारत में लॉन्च हो गया है। सैमसंग के इस फोन को पिछले सप्ताह 21 मई को लॉन्च किया जाना था, लेकिन कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट आगे बढ़ा दी थी। सैमसंग का यह फोन 50MP सेल्फी कैमरा, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स के साथ आता है।

Samsung Galaxy F55 5G Launched in India- India TV Hindi
Samsung Galaxy F55 5G Launched in India Image Source : FILE

Samsung Galaxy F55 5G भारत में लॉन्च हो गया है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन 50MP सेल्फी कैमरा और 45W फास्ट चार्जिंग जैसे तगड़े फीचर्स के साथ आता है। दक्षिण कोरियाई कंपनी इस फोन को पिछले सप्ताह 21 मई को भारत में लॉन्च करने वाली थी लेकिन बाद में इसकी लॉन्च डेट आगे बढ़ा दी गई है और आज यानी 27 मई को इसे फाइनली भारत में लॉन्च किया गया है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिवली Flipkart के जरिए सेल किया जाएगा।

Samsung Galaxy F55 5G: कितनी है कीमत?

Samsung Galaxy F55 5G को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 12GB RAM + 256GB में लॉन्च किया गया है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है और इसका टॉप वेरिएंट 32,999 रुपये में आता है। इसे दो कलर ऑप्शन- Apricot Crush और Raisin Black में खरीदा जा सकता है।

सैमसंग के इस मिड बजट फोन की पहली सेल आज यानी 27 मई की शाम 7 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर आयोजित की जाएगी। फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा। डिस्काउंट के बाद सैमसंग का यह फोन 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा।

Samsung Galaxy F55 5G: मिलेंगे ये फीचर्स

सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन के डिस्प्ले में पंच-होल डिजाइन दिया गया है और यह 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। सैमसंग के इस मिड बजट स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 12GB RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। यह स्मार्टफोन Android 14 पर बेस्ड Samsung OneUI 6.0 पर काम करता है।

फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन के बैक पैनल में वीगन लेदर की फिनिशिंग दी गई है। बैक में 50MP का मेन और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। इसके साथ 2MP का मैक्रो कैमरा भी मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सैमसंग के इस फोन में 50MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन 5,000mAh की बैटरी और 45W USB Type C फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक