1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 6000mAh बैटरी वाला सैमसंग का एक और सस्ता फोन जल्द होगा लॉन्च, फीचर्स लीक

6000mAh बैटरी वाला सैमसंग का एक और सस्ता फोन जल्द होगा लॉन्च, फीचर्स लीक

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Dec 28, 2023 02:35 pm IST,  Updated : Dec 28, 2023 02:35 pm IST

सैमसंग जल्द ही 6000mAh बैटरी वाला एक और सस्ता फोन लॉन्च करने वाला है। इस स्मार्टफोन के फीचर्स लीक हो गए हैं। यह हाल में लॉन्च हुए Galaxy A15 5G का रीब्रांड वेरिएंट होगा।

Samsung Galaxy M15 5G- India TV Hindi
सैमसंग जल्द 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन लॉन्च करेगा। Image Source : FILE

Samsung जल्द ही बड़ी बैटरी वाला एक और सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। दक्षिण कोरियाई कंपनी के इस स्मार्टफोन के बारे में लीक सामने आई है। सैमसंग का यह बजट स्मार्टफोन Galaxy M15 5G के नाम से लॉन्च होगा। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह हाल में लॉन्च हुए Galaxy A15 5G का रीब्रांड वर्जन होगा। हालांकि, फोन की बैटरी समेत कुछ हार्डवेयर फीचर्स में बदलाव संभव है। Samsung Galaxy M सीरीज के इस स्मार्टफोन को अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। इस साल की शुरुआत में भी कंपनी ने Galaxy A14 5G को पेश किया था। इस स्मार्टफोन का 4G वेरिएंट भी पेश किया जा सकता है, जो MediaTek Helio G99 प्रोसेसर के साथ आएगा।

मिलेगी 6000mAh की बैटरी

Samsung Galaxy M15 5G के बारे में sammobile ने जानकारी शेयर की है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन में 6,000mAh की बैटरी मिलेगी। इसके अलावा यह फोन 25W फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करेगा। पिछले दिनों लॉन्च हुए Galaxy A15 5G में 5,000mAh की बैटरी मिलती है। इस फोन में MediaTek Dimensity 6100+ 5G प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके अलावा यह स्मार्टफोन Android 14 पर बेस्ड OneUI 6 के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

फीचर्स हुए लीक

सैमसंग के इस बजट स्मार्टफोन में 6.5 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। फोन में इनफिनिटी-U डिजाइन वाला डिस्प्ले मिलेगा। सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन मिलेगा। इस फोन का डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ-साथ 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा। फोन के डिस्प्ले में FHD+ रेजलूशन का सपोर्ट दिया जा सकता है।

Galaxy M15 5G के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में 50MP का मेन, 5MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का कैमरा मिलेगा। सैमसंग का यह स्मार्टफोन 4GB/6GB/8GB RAM और 128GB/256GB इंटरनल स्टोरेज को सपोर्ट कर सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.3 और NFC का सपोर्ट मिलेगा।

यह भी पढ़ें- OnePlus Open की बिल्ड क्वालिटी पर उठे सवाल, लाख रुपये का फोन खरीदकर परेशान हैं यूजर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक