Samsung Galaxy M54 5G in India: सैमसंग ने हाल ही में भारतीय बाजार में Galaxy A54 5G और Galaxy A34 5G को लॉन्च किया था और अब कंपनी बहुत ही जल्द M सिरीज का एक नया स्मार्टफोन मार्केट में उतार दिया है। सैमसंग ने Samsung Galaxy M54 5G को लॉन्च किया है। फिलहाल यह स्मार्टफोन अभी मिडिल ईस्ट में उपलब्ध है। Galaxy M54 5G कुछ समय पहले लॉन्च Galaxy A54 5G का अपडेटेड वर्जन है।
Samsung Galaxy M54 5G में यूजर्स को एक बड़ी डिस्प्ले मिलती है और साथ ही बड़ी बैटरी और हाई मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। आइए जानते हैं इसकी प्राइस और फीचर्स की डिटेल जानकारी
Samsung Galaxy M54 5G Price: सैमसंग ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन को लिस्ट कर दिया है। Samsung Galaxy M54 5G स्मार्टफोन को सिर्फ सिल्वर कलर में लॉन्च किया गया है। Galaxy M54 5G दो वेरिएंय में आता है। इसके 8 GB +128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 38,999 रुपये में ले सकते हैं जबकि वहीं 8GB RAM + 256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 40,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Jio का ग्राहकों को बड़ा झटका, एक ही झटके में 100 रुपये महंगा कर दिया रिचार्ज प्लान
संपादक की पसंद