Samsung Galaxy S20 FE 5G discount: अमेजन की ग्रेट समर सेल (Amazon great summer Sale) का आज आखिरी दिन है। सेल के लास्ट दिन अमेजन पर कई प्रोडक्ट पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप एक फ्लैगशिप और प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके पास आज आखिरी मौका है। अगर आप गुड लुकिंग और किलर फीचर्स वाले फोन की तलाश में हैं तो बता दें कि अमेजन में पर इस समय Samsung Galaxy S20 FE 5G पर तगड़ी डील चल रही है। इस स्मार्टफोन पर आपको 49000 की छूट दी जा रही है।
Samsung Galaxy S20 FE 5G की एमआरपी 74,999 रुपये है। ग्रेट समर सेल के आखिरी दिन इस स्मार्टफोन पर बंपर छूट दी जा रही है। ग्राहकों के लिए सेल के लास्ट टाइम में यह 64 प्रतिशत छूट के साथ उपलब्ध है। 64 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ इस स्मार्टफोन को आप अभी सिर्फ 26, 990 रुपये में खरीद सकते हैं।
फ्लैट डिस्काउंट के बाद आपको इसे खरीदने पर बैंक ऑफर के तहत आपको यह 1 हजार रुपये और सस्ता मिल जाएगा। इसके बाद अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज कराते हैं तो आपको Samsung Galaxy S20 FE 5G सिर्फ 22 हजार रुपये में मिल सकता है। एक्सचेंज ऑफर में आपको एक बात ध्यान रखनी होगी की पुराने फोन की कीमत फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगी।
संपादक की पसंद