Thursday, February 26, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 14 और Samsung Galaxy S23 पर धमाकेदार डिस्काउंट ऑफर, Flipkart Sale में कीमत हुई धड़ाम

iPhone 14 और Samsung Galaxy S23 पर धमाकेदार डिस्काउंट ऑफर, Flipkart Sale में कीमत हुई धड़ाम

Written By: Gaurav Tiwari Published : Jul 24, 2024 07:01 pm IST, Updated : Jul 24, 2024 07:01 pm IST

अगर आप एप्पल और सैमसंग का कोई प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए शानदार मौका है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर इस समय GOAT SALE चल रही है। कंपनी ने सेल ऑफर में iPhone 14 और Samsung Galaxy S23 की कीमतों में बड़ी कटौती की है।

iPhone 14, Samsung Galaxy S23 5G, iPhone 14 Sale, Galaxy S23 5G Sale, iPhone 14 Discount- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो सैमसंग और एपप्ल के प्रीमियम स्मार्टफोन्स के दाम में आई बड़ी गिरावट।

ई-कॉमर्स वेबसाइट अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए GOAT Sale लेकर आया है। अगर आप कोई नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके पास सस्ते में खरीदारी का शानदार मौका है। फ्लिपकार्ट की इस सेल में आप अभी आईफोन्स और सैमसंग के प्रीमियम स्मार्टफोन को भी हैवी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट सेल में iPhone 14 और Samsung Galaxy S23 5G के दाम में बड़ा प्राइस कट हुआ है। 

iPhone 14 और Samsung Galaxy S23 5G दोनों ही प्रीमियम स्मार्टफोन्स की कैटेगरी में आते हैं। अगर आप इन स्मार्टफोन्स को खरीदने के लिए डिस्काउंट ऑफर का इंतजार कर रहे थे तो अब आपके पास खरीदारी का अच्छा मौका है। दोनों ही प्रीमियम फोन्स की कीमतों में बड़ी गिरावट आ चुकी है जिसके बाद आप अपने हजारों रुपये बचा सकते हैं। आइए आपको डिस्काउंट ऑफर के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं। 

iPhone 14 पर धमाकेदार डिस्काउंट ऑफर

आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट पर iPhone 14 का 128GB ब्लू वेरिएंट इस समय 69,900 रुपये की कीमत पर लिस्टेड है। GOAT Sale ऑफर में यह स्मार्टफोन ग्राहकों के लिए 15% डिस्काउंट के साथ सेल किया जा रहा है। फ्लैट डिस्काउंट ऑफर में आप इस फोन को सिर्फ 58,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। 

iPhone 14, Samsung Galaxy S23 5G, iPhone 14 Sale, Galaxy S23 5G Sale, iPhone 14 Discount

Image Source : फाइल फोटो
फ्लिपकार्ट की सेल में सस्ता हो गया है आईफोन 14।

फ्लैट डिस्काउंट के अलावा आपको इस फोन पर बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। अगर आप Axis Bank Credit Card EMI पर खरीदते हैं तो आपको 1500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। आपको इसमें तगड़ा एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। आप अपने पुराने फोन को 58,999 रुपये तक में एक्सचेंज कर सकते हैं। हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आपको पुराने फोन की फिजिकल कंडीशन और वर्किंग कंडीशन के हिसाब से एक्सचेंज वैल्यू मिलेगी। 

Samsung Galaxy S23 5G में बड़ा प्राइस कट

अगर आप सैमसंग के फैंस हैं और एक प्रीमियम स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो आप Samsung Galaxy S23 5G की तरफ जा सकते हैं। इसमें आपको दमदार कैमरा के साथ साथ हाई परफॉर्मेंस वाला चिपसेट और स्मूथ और वाइब्रेंट डिस्प्ले मिल जाती है। Samsung Galaxy S23 5G इस समय फ्लिपकार्ट 89,999 रुपये पर लिस्टेड है। लेकिन सेल ऑफर में इस फोन की कीमत में 51% का बड़ा प्राइस कट हुआ है। 

iPhone 14, Samsung Galaxy S23 5G, iPhone 14 Sale, Galaxy S23 5G Sale, iPhone 14 Discount

Image Source : फाइल फोटो
फ्लिपकार्ट की सेल में सैमसंग के प्रीमियम स्मार्टफोन के गिरे दाम।

फ्लैट डिस्काउंट ऑफर के साथ आप Samsung Galaxy S23 5G  के 128GB वेरिएंट को सिर्फ 43,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। अगर आपके पास कोई पुराना स्मार्टफोन है तो आप उसे 43,000 रुपये तक में एक्सचेंज करा सकते हैं। 

Samsung Galaxy S23 के दमदार फीचर्स

Samsung Galaxy S23 में कंपनी ने 6.1 इंच की एमोलेड पैनल वाली डिस्प्ले दी है। इसमें आपको Snapdragon 8 Gen 2 वाला दमदार चिपसेट मिल जाता है। इसके साथ ही इसके रियर पैनल में फोटोग्राफी के लिए 50+10+12 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको 12 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। 

यह भी पढ़ें- BSNL के इन 3 प्लान्स ने दूर कर दी बड़ी टेंशन, 300 से दिनों के लिए मिलती है फ्री कॉलिंग और डेटा

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement