1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. आधी कीमत में मिल रहा सैमसंग का प्रीमियम फोन, 34000 रुपये का बड़ा Price Cut

आधी कीमत में मिल रहा सैमसंग का प्रीमियम फोन, 34000 रुपये का बड़ा Price Cut

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Nov 29, 2025 05:16 pm IST,  Updated : Nov 29, 2025 05:16 pm IST

सैमसंग के फ्लैगशिप फोन Galaxy S24 की कीमत में भारी कटौती की गई है। यह फोन लॉन्च प्राइस से 34,000 रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy S24 5G- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी एस24 Image Source : INDIA TV

सैमसंग के हाल में लॉन्च हुए Galaxy S24 के Snapdragon प्रोसेसर वाले मॉडल की कीमत में भारी कटौती की गई है। सैमसंग का यह फोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में मिल रहा है। फोन की कीमत में 34,000 रुपये का बड़ा प्राइस कट किया गया है। यही नहीं, इस फोन की खरीद पर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की तरफ से बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। आइए, जानते हैं सैमसंग के इस फ्लैगशिप फोन पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में...

Galaxy S24 पर ऑफर

सैमसंग गैलेक्सी एस24 का यह नया स्नैपड्रैगन वाले मॉडल दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 74,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 79,999 रुपये है। फ्लिपकार्ट पर यह 47,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। सेल में यह फोन और 7,00 रुपये सस्ते में मिल रहा है यानी इसे 40,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy S24 के फीचर्स

सैमसंग के इस फोन में 6.2 इंच का डायनैमिक AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर पर काम करता है। इसके साथ 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। सैमसंग के इस फोन में 4000mAh की बैटरी दी गई है। फोन में 25W वायर्ड चार्जिंग फीचर दिया गया है। वहीं, इसमें वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलेगा।

Samsung का यह फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा मिलता है। इसके अलावा 10MP और 12MP के दो और कैमरे दिए गए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन Android 14 पर बेस्ड OneUI 6 पर काम करता है। इसमें Galaxy AI फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -

43 इंच के LED Smart TV सस्ते में लाएं घर, फ्लिपकार्ट पर मची है लूट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक