1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy S24 Plus की औंधे मुंह गिरी कीमत, 22 हजार रुपये में खरीदने का है शानदार मौका

Samsung Galaxy S24 Plus की औंधे मुंह गिरी कीमत, 22 हजार रुपये में खरीदने का है शानदार मौका

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Mar 11, 2025 08:52 pm IST,  Updated : Mar 11, 2025 08:52 pm IST

Samsung Galaxy S24 Plus 5G के 256GB वेरिएंट की कीमत में एक बार फिर से बड़ी कटौती हुई है। फ्लिपकार्ट ने होली से पहले बंपर डिस्काउंट ऑफर लाकर करोड़ों ग्राहकों को प्रीमियम फोन को सस्ते में खरीदने का शानदार मौका दे दिया है। आप इसे EMI पर भी खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy S24, Samsung Galaxy S24 Plus, Samsung Galaxy S24 Plus Discount, Samsung Galaxy S24 Pl- India TV Hindi
सैमसंग के प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमत में आई बड़ी गिरावट। Image Source : फाइल फोटो

साउथ कोरियन टेक जायंट सैमसंग की Galaxy S24 5G सीरीज के स्मार्टफोन्स काफी महंगे होते हैं। इस सीरीज का स्मार्टफोन खरीदने के लिए एक बार सोचना पड़ता है। ऐसे में अगर इस स्मार्टफोन सीरीज पर डिस्काउंट मिल जाए तो क्या ही कहना है। आपको बता दें कि अभी आप Samsung Galaxy S24 Plus को सिर्फ 20 हजार रुपये में खरीद सकते हैं। शायद आपको इस पर भरोसा नहीं होगा लेकिन सच में ऐसा है।  

ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने ग्राहकों की मौज करा दी है। फ्लिपकार्ट बॉयर्स को इस समय 20 हजार रुपये से कम कीमत में Samsung Galaxy S24 Plus को खरीदने का मौका दे रहा है। अब आपको एक लाख रुपये वाले फोन को खरीदने के लिए किसी सेल या फिर उसके कीमत कम होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। होली के मौके पर फ्लिपकार्ट ने इस प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है।

Samsung Galaxy S24 Plus 5G के दाम में बड़ी गिरावट

आपको बता दें कि Flipkart में Samsung Galaxy S24 Plus 5G का 256GB वाला वेरिएंट इस समय 99,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट है। लेकिन आप इसे करीब 20 हजार रुपये में ही खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट ग्राहकों को इस फोन पर इस समय 43% का धमाकेदार डिस्काउंट ऑफर दे रहा है। वेबसाइट के इस ऑफर के बाद इस एक लाख रुपये वाले फोन की कीमत सिर्फ 56,999 रुपये रह गई है। हालांकि इस ऑफर के बाद भी आपके पास इसे और भी सस्ते दाम में खरीदने का मौका है।

फ्लिपकार्ट Samsung Galaxy S24 Plus 5G पर भी 5% का कैशबैक ऑफर दे रहा है। इसका फायदा लेने के लिए आपको Flipkart Axis Bank Credit Card से खरीदारी करनी होगी। इसके बाद IDFC बैंक कार्ड पर भी आपके पास 750 रुपये तक की बचत का मौका है। अगर आपका बजट कम है तो आप आप इस स्मार्टफोन को 9,500 रुपये की मंथली ईएमआई पर खरीद सकते हैं।

फ्लिपकार्ट की तरफ से Samsung Galaxy S24 Plus 5G पर दिए जाने वाले सबसे बड़े ऑफर की बात करें तो इसमें कंपनी 52,250 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दे रही है। एक्सचेंज ऑफर में आप भारी भरकम बचत कर सकते हैं। अगर आपको अपने पुराने फोन की 35 हजार रुपये एक्सचें वैल्यू मिल जाती है तो आप इसे सिर्फ 22 हजार रुपये में खरीद कर घर ले जा सकते हैं। 

Samsung Galaxy S24 Plus 5G के स्पेसिफिकेशन्स

  1. Samsung Galaxy S24 Plus 5G में कंपनी ने एल्यूमिनियम फ्रेम डिजाइन और IP68 रेटिंग दी गई है।
  2. इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 6.7 इंच की Dynamic LTPO AMOLED स्क्रीन दी गई है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है।
  3. आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर रन करता है। इसे आप अपग्रेड भी कर सकते हैं।
  4. परफॉर्मेंस के लिए सैमसंग ने इसमें Snapdragon 8 Gen 3 का सपोर्ट दिया है। 
  5. इसमें 12GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज उपलब्ध कराई गई है। 
  6. फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50+10+12 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
  7. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
  8. Samsung Galaxy S24 Plus 5G को पॉवर देने के लिए इसमें 4900mAh की बैटरी दी गई है। 

यह भी पढ़ें- Starlink सर्विस को लेकर Airtel का बड़ा ऐलान, SpaceX के साथ मिलकर लॉन्च होगी सैटेलाइट सर्विस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक