Sunday, February 22, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy S25 में अब तक का सबसे बड़ा Price Cut, हजारों रुपये मिलेगा सस्ता

Samsung Galaxy S25 में अब तक का सबसे बड़ा Price Cut, हजारों रुपये मिलेगा सस्ता

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh Published : Sep 21, 2025 12:56 pm IST, Updated : Sep 21, 2025 12:56 pm IST

Samsung Galaxy S25 की कीमत में भारी कटौती की गई है। सैमसंग का यह प्रीमियम फोन लॉन्च प्राइस से 12,000 रुपये तक सस्ते में मिल रहा है। फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।

Samsung Galaxy S25- India TV Hindi
Image Source : SAMSUNG सैमसंग गैलेक्सी एस25

Samsung Galaxy S25 में अब तक का सबसे बड़ा प्राइस कट किया गया है। साल की शुरुआत में लॉन्च हुआ सैमसंग का यह प्रीमियम फोन अब लॉन्च प्राइस से 12,000 रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकेगा। सैमसंग ने इस फोन को 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। फेस्टिवल सेल में फोन की खरीद पर प्राइस कट के साथ-साथ बैंक डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है। सैमसंग ने इसके अलावा अपने कई और प्रीमियम, मिड और बजट फोन की खरीद पर ऑफर की घोषणा की है।

Samsung Galaxy S25 में प्राइस कट

सैमसंग गैलेक्सी S25 के 12GB रैम + 256GB वाले वेरिएंट की भारत में कीमत 79,999 रुपये थी। प्राइस कट के बाद इस फोन को 69,499 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। अमेजन पर इस फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ ले सकेंगे। 

Samsung Galaxy S25 के फीचर्स

सैमसंग का यह फोन 6.2 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में FHD+ 2X Dynamic AMOLED डिस्प्ले पैनल मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1080 x 2340 पिक्सल रेजलूशन को सपोर्ट करता है। सैमसंग के इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 12GB रैम के साथ 512GB  तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। सैमसंग का यह फोन 4000mAh की दमदार बैटरी और 25W वायर्ड के साथ 10W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy S25 फीचर्स
डिस्प्ले 6.2 इंच FHD+ AMOLED, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Elite
स्टोरेज 12GB + 512GB
बैटरी 4000mAh, 25W
कैमरा 50MP + 10MP + 12MP
OS Android 15, OneUI 7

Galaxy S25 के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP का मेन, 10MP का अल्ट्रा वाइड और 12MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सैमसंग के इस फोन में 12MP का कैमरा दिया गया है। यह फोन Android 15 पर बेस्ड OneUI 7 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में IP68 रेटिंग के अलावा Galaxy AI फीचर्स भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -

OnePlus लाया दिवाली सेल, 12 हजार रुपये तक सस्ते में मिलेंगे प्रीमियम फोन

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement