Samsung Galaxy S26 Ultra हाल ही में लॉन्च हुआ है। सैमसंग का यह फ्लैगशिप फोन अपने बेहतर कैमरे के लिए जाना जाता है। हालांकि, हाल में आई Dxomark कैमरा रेटिंग में यह प्रीमियम फोन फिसड्डी साबित हुआ है। बेंचमार्किंग में सैमसंग के इस प्रीमियम फोन के कैमरे को कई सस्ते फोन के मुकाबले कम रेटिंग मिली है। हालांकि, बेंचमार्क रिपोर्ट में फोन के कैमरे की लो लाइट परफॉर्मेंस पिछले मॉडल के मुकाबले इंप्रूव हुई है। साथ ही, नेचुरल कलर बैलेंस और वर्सेटाइल जूम परफॉर्मेंस भी इंप्रूव हुई है।
मिली खराब रेटिंग
Dxomark पर सैमसंग के इस फोन के कैमरे को 157 का स्कोर मिला है और यह 18वीं रैंकिंग पर है। इस फोन के कैमरे को Oppo Find X8 Pro, Find X7 Ultra, Huawei Mate 60 Pro+ और iPhone 16 Pro के बराबर स्कोर मिला है। Huawei Mate 60 Pro+ के अलावा अन्य सभी फोन की कीमत सैमसंग के फ्लैगशिप फोन Galaxy S26 Ultra के मुकाबले काफी कम है।
Dxomark पर किसका कैमरा है बेस्ट?
Dxomark पर Huawei Pure 80 Ultra को सबसे ज्यादा 175 स्कोर मिला है। यह फोन कैमरा के मुकाबले दुनिया का सबसे बेस्ट स्मार्टफोन है। वहीं, Vivo X300 Pro को 171 स्कोर दिया गया है और यह दूसरे नंबर पर है। Oppo Find X8 Ultra और iPhone 17 Pro को 168 स्कोर मिला है और ये क्रमशः तीसरे और चौथे नंबर पर मौजूद हैं। वीवो का एक और फोन X200 Pro को 167 स्कोर दिया गया है और यह टॉप 5 बेहतर कैमरा वाले स्मार्टफोन में शामिल है।
Oppo Find X9 Pro और Xiaomi 17 Ultra को 166 स्कोर दिया गया है। वहीं, Honor Magic8 Pro, Motorola Razr Fold और Motorola Signature को 164 स्कोर दिया गया है। ये फोन Samsung Galaxy S26 Ultra के मुकाबले कम प्राइस में आते हैं और इनमें बेहतर कैमरा दिया गया है। Google Pixel 10 Pro XL और Huawei Pura 70 Ultra को 163 स्कोर मिला है।
S26 Ultra में हैं ये कमजोरियां
Dxomark के मुताबिक, Samsung Galaxy S26 Ultra का लो लाइट कैमरा परफॉर्मेंस इसकी सबसे बड़ी कमजोरी है। इसका लो लाइट परफॉर्मेंस Apple के Pro मॉडल्स के मुकाबले कमतर हैं। इसके अलावा फोन के कैमरे से कम रोशनी में HDR के साथ ऑटोफोकस में दिक्कत आती है। ऐसे में ऑब्जेक्ट का एक्सपोजर कम हो सकता है। वहीं, प्रोट्रेट शॉट्स में ऑब्जेक्ट की बारीक डिटेल्स सही से नहीं आती है।
यह भी पढ़ें - Google का 'Zero Day' अलर्ट, 3.5 अरब लोगों पर मंडरा रहा साइबर अटैक का खतरा! तुरंत करें ये काम