1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा में दुनिया का पहला प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर है खास, स्क्रीन में झांकने वालों से देगा सुरक्षा

सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा में दुनिया का पहला प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर है खास, स्क्रीन में झांकने वालों से देगा सुरक्षा

 Published : Feb 26, 2026 09:57 am IST,  Updated : Feb 26, 2026 10:31 am IST

सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा में दुनिया का पहला प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर आ गया है और इसकी खासियत जानकर आप भी इसके मुरीद हो सकते हैं क्योंकि ये आपके फोन पर प्राइवेसी की पूरी सुविधा देता है।

Samsung Galaxy S26 Ultra- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा Image Source : SAMSUNG

Samsung Galaxy S26 Ultra: दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग ने सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2026 में कल रात गैलेक्सी एस26 सीरीज लॉन्च कर दी और इसमें धमाकेदार डिवाइसेज के ग्लोबल लॉन्च से सैमसंग लवर्स को खुश कर दिया। इस लॉन्च में कंपनी ने इस सीरीज के तीन स्मार्टफोन Galaxy S26, Galaxy S26 Plus और Galaxy S26 Ultra को लॉन्च कर दिया है। सैमसंग का गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा इस सीरीज का सबसे प्रीमियम फोन है और दुनियाभर के टेक लवर्स कल रात के इवेंट में इसके फीचर्स पर ही नजरें गड़ाए बैठे थे। उनको निराश ना करते हुए सैमसंग ने गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा में दुनिया का पहला प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर दिया है जिसको प्राइवेसी डिस्प्ले टेक्नोलॉजी पर बेस्ड बताया जा रहा है।

इस फीचर की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है और ये फोन देखने वालों को ये सुविधा देता है कि जब वो इसे ऑन करेंगे तो केवल वो ही अपने फोन को सामने से देखने पर फोन का कंटेंट या सामग्री देख पाएंगे और आस-पास या आजू-बाजू बैठे शख्स आपकी स्क्रीन में तांकझांक करेंगे तो भी नहीं देख पाएंगे कि उसपर क्या दिख रहा है। प्रीमियम मॉडल S26 अल्ट्रा में प्राइवेसी फीचर्स ऑन करते ही आपको प्राइवेसी की पूरी सुविधा मिल जाएंगी जैसे - 

प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर को जानें

S26 अल्ट्रा में एक खास प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर आपके बगल में बैठे लोगों से आपकी स्क्रीन को सेफ रखता है और साइड से देखने वाले को स्क्रीन ब्लैक दिखेगी या धुंधली दिखाई पड़ेगी। इसकी वजह है कि प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर के तहत डिस्प्ले के पिक्सल इस तरह से प्रकाश छोड़ते हैं कि सामने से देखने वाले को सब साफ दिखता है लेकिन आसपास बैठे लोग आपकी स्क्रीन पढ़ नहीं सकते हैं। अगर केवल किसी एक ऐप के लिए इस फीचर को यूज करना है तो वो भी किया जा सकता है। फीचर को ऑन करने पर डिस्प्ले के लिक्विड क्रिस्टल लेयर अपनी डायरेक्शन बदलते हैं जिसकी वजह से रिफ्रेक्टिव इंडेक्स बदल जाता है। ऐसा होने पर एक लेयर से दूसरी लेयर में जाने वाली रेज़ (किरण) का एंगल बदलता है जिससे डिस्प्ले का साइड एंगल नॉन विजिबल हो जाता है और साइड से डिस्प्ले पर कुछ भी दिखाई नहीं देता है। सिर्फ सामने से देख रहे यूजर्स ही डिस्प्ले का कंटेंट देख सकते हैं।

इसे कैसे यूज करेंगे

सेटिंग्स में जाकर या पावर बटन को दो बार इंस्टेंट ऑन/ऑफ करके इसे ऑन कर सकते हैं। 

दो मोड में आया प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर 

इसके दो मोड हैं जिसको पार्शियल स्क्रीन प्राइवेसी और मैक्सिमम प्राइवेसी प्रोटेक्शन के तौर पर जाना जा सकता है। पार्शियल स्क्रीन प्राइवेसी में पूरी स्क्रीन के बजाय सिर्फ कुछ पर्टिकुलर हिस्सों को ढका जा सकता है। उदाहरण के लिए पासवर्ड टाइपिंग करते समय या नोटिफिकेशन-ओटीपी या अन्य पॉप-अप आते समय इसे चालू करेंगे तो आसपास के लोगों से इन्हें छुपा सकते हैं। मैक्सिमम प्राइवेसी प्रोटेक्शन में पूरी स्क्रीन का साइड एंगल ब्लैक हो जाता है और साइड व्यू रेस्ट्रिक्ट हो जाता है जिससे पूरी स्क्रीन ही नॉन विजिबल हो जाती है।

ये भी पढ़ें

Nothing Phone 4a की लॉन्चिंग से पहले ही दिखी इसके पिंक कलर की झलक, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा फोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक