Samsung Galaxy S26 Ultra भारत में लॉन्च हो गया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी के इस प्रीमियम फोन को यूजर्स प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। कंपनी भारत में फोन की खरीद पर जबरदस्त ऑफर दे रही है। यह फोन भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। प्री-ऑर्डर ऑफर की बात करें तो यूजर्स को 256GB की कीमत में 512GB वाला वेरिएंट मिल रहा है। इसके अलावा यूजर्स को फोन की खरीद पर कई और लॉन्च ऑफर दिए जा रहे हैं।
Galaxy S26 Ultra पर ऑफर
सैमसंग के इस फोन को 1,39,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। यह फोन 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB में खरीदा जा सकता है। कंपनी प्री-ऑर्डर ऑफर के तहत इसका 12GB RAM + 512GB वाला वेरिएंट 1,39,999 रुपये में दे रही है। इस वेरिएंट की कीमत 1,59,999 रुपये है यानी फोन की खरीद पर 20,000 रुपये की बचत की जा सकती है।
सैमसंग इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक, यह ऑफर अगले दो दिन में खत्म हो जाएगा। Galaxy S26 सीरीज को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ Amazon India से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। इसका बेस वेरिएंट फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध नहीं है। इसे भारत में 6 कलर ऑप्शन- कोबाल्ट वायलेट, ब्लैक, स्काई ब्लू, व्हाइट, पिंक गोल्ड और सिल्वर शैडो में खरीदा जा सकता है। पुराना फोन एक्सचेंज कराने पर 75,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिलेगा। फोन की सेल 6 मार्च से शुरू होगी।
Samsung Galaxy S26 Ultra के फीचर्स
Galaxy S26 Ultra में 6.9 इंच का डायनैमिक AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसमें अल्ट्रा सोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर मिलेगा। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर काम करता है।फोन में 16GB तक LPDDR5X रैम और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। इसमें Google Gemini पर बेस्ड Galaxy AI मिलता है, जो पहले के मुकाबले बेहतर किया गया है।
सैमसंग के इस फोन के बैक में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 200MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके अलावा यह फोन 50MP के अल्ट्रा वाइड और 50MP के पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ आता है। पेरीस्कोप कैमरा में 5x का ऑप्टिकल जूम और OIS का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, इसमें 10MP का एक और टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो 3x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सैमसंग के इस प्रीमियम फोन में 12MP का कैमरा मिलेगा।
| Samsung Galaxy S26 Ultra | फीचर्स |
| डिस्प्ले | 6.9 इंच, डायनैमिक AMOLED 2X, 120Hz |
| प्रोसेसर | Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 |
| स्टोरेज | 16GB, 1TB |
| बैटरी | 5000mAh, 60W, 25W |
| कैमरा | 200MP + 50MP + 50MP + 10MP, 12MP |
| OS | Android 16, OneUI 8 |
यह फोन 5,000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। इसके साथ 60W वायर्ड और 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड OneUI 8.5 पर काम करता है। फोन IP68 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में भींगने पर भी यह खराब नहीं होगा।
यह भी पढ़ें - BSNL का धमाकेदार ऑफर, कोई भी वीडियो क्या पूरी मूवी डाउनलोड करो अब झट से, साथ में फ्री OTT एक्सेस भी