1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung के फोन हुए सस्ते, अमेजन सेल में S26 Ultra, S25 Ultra समेत कई मॉडल की घटी कीमत

Samsung के फोन हुए सस्ते, अमेजन सेल में S26 Ultra, S25 Ultra समेत कई मॉडल की घटी कीमत

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 08, 2026 02:59 pm IST,  Updated : May 08, 2026 02:59 pm IST

Samsung Galaxy S26, Galaxy Ultra S25 Ultra समेत सैमसंग के कई मिड बजट फोन की कीमत में भारी कटौती की गई है। अमेजन पर चल रहे सेल में ये फोन हजारों रुपये के डिस्काउंट में मिल रहे हैं।

Samsung Galaxy S26 Ultra- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा Image Source : SAMSUNG INDIA

Samsung ने हाल ही में लॉन्च हुए Galaxy S26 Ultra, पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy S25 Ultra समेत अपने कई फोन की कीमत में भारी कटौती कर दी है। दक्षिण कोरियाई फोन के ये फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर चल रहे Great Summer Sale में काफी सस्ते में मिल रहे हैं। फोन की कीमत में कटौती के साथ-साथ सेल में बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ मिलेगा। अमेजन पर यह सेल 8 मई यानी आज से लेकर 13 मई तक चलने वाली है।

Samsung Galaxy S26 Ultra

अमेजन पर चल रहे सेल में Samsung Galaxy S26 Ultra को लॉन्च प्राइस से 9,000 रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। सैमसंग ने अपने इस फ्लैगशिप फोन को 1,39,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। अमेजन पर चल रहे सेल में सैमसंग का यह फोन 1,30,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जासकता है। वहीं, फोन की खरीद पर अलग से बैंक और कूपन डिस्काउंट भी मिलेगा।

Samsung Galaxy S25 Ultra

इस लिस्ट में दूसरा नाम Samsung Galaxy S25 Ultra का है। सैमसंग का पिछले साल लॉन्च हुआ यह फ्लैगशिप फोन लॉन्च प्राइस से 35,000 रुपये सस्ते में मिल रहा है। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने इस फोन को 1,29,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। अमेजन पर चल रहे सेल में यह फोन महज 94,999 रुपये में मिल रहा है। साथ में फोन की खरीद पर बैंक ऑफर का भी लाभ ले सकते हैं।

Samsung के ये फोन भी हुए सस्ते

पिछले साल लॉन्च हुए Samsung Galaxy A56, Galaxy M56 और Galaxy M36 को भी लॉन्च प्राइस से काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। अमेजन पर चल रहे सेल में Galaxy A56 को 42,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। वहीं, Galaxy M56 को 21,999 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं। यह फोन 33,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ था। फोन की खरीद पर 12,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, Galaxy M36 को 18,999 रुपये में घर ला सकते हैं। सैमसंग ने इस फोन को 26,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। इनके अलावा Galaxy A और Galaxy M सीरीज के कई और फोन भी सस्ते में खरीदे जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें - सबसे सस्ते Flip स्मार्टफोन की सेल शुरू, देसी ब्रांड ने Samsung, Motorola की बढ़ाई टेंशन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक