1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra में मिलेगा ये खास फीचर, iPhone वालों ने सपने में भी नहीं सोचा होगा

Samsung Galaxy S26 Ultra में मिलेगा ये खास फीचर, iPhone वालों ने सपने में भी नहीं सोचा होगा

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 06, 2025 04:29 pm IST,  Updated : Jul 06, 2025 04:29 pm IST

Samsung Galaxy S26 Ultra में कई ऐसे फीचर्स दिए जा सकते हैं, जो अब तक किसी iPhone में नहीं मिला है। दक्षिण कोरियाई कंपनी की यह प्रीमियम फ्लैगशिप फोन बेहतर कैमरा, दमदार बैटरी समेत कई तगड़े फीचर के साथ लॉन्च हो सकता है।

Samsung Galaxy S26 Ultra- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्स एस26 अल्ट्रा (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : FILE

Samsung Galaxy S26 Ultra के बारे में नई लीक सामने आई है। सैमसंग के इस प्रीमियम फोन में कई ऐसे फीचर्स दिए जाएंगे, जो आपको अब तक किसी iPhone में देखने को नहीं मिलेंगे। दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह फोन दमदार कैमरा के साथ-साथ जबरदस्त बैटरी और सुपरफास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है। इसके अलावा इसमें Google Gemini पर बेस्ड Galaxy AI फीचर्स मिलेंगे। 

65W फास्ट चार्जिंग

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग का यह फोन 5000mAh की दमदार बैटरी के साथ आ सकती है। इसमें 65W का फास्ट चार्जिंग फीचर मिल सकता है। यही नहीं, यह फोन फास्ट वायरलेस चार्जिंग के साथ भी आएगा। कंपनी फोन के साथ 7 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम और सिक्योरिटी अपडेट ऑफर करेगी। अब तक लॉन्च हुए सैमसंग के फ्लैगशिप फोन में 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग फीचर मिलता है।

सैमसंग ने चीनी कंपनियों वीवो, ओप्पो, शाओमी की तरह ही अपने फोन में भी फास्ट चार्जिंग दे सकती है। इसके अलावा इसके कैमरा फीचर को भी पूरी तरह अपग्रेड किया जा सकता है। अपकमिंग गैलेक्सी एस26 सीरीज के सभी मॉडल में कैमरा बंप को हटाया जा सकता है। इसमें इंकजेट प्रिंटेड एंटी रिफ्लेक्टिव लेयर मिल सकता है, जो कैमरा बंप की मोटाई को काफी हद तक कम कर देगा।

अपकमिंग Samsung Galaxy S26 Ultra को अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग की यह फ्लैगशिप सीरीज Qualcomm Snapdragon 8 Elite 2 प्रोसेसर के साथ आ सकती है। इसमें बड़ी OLED स्क्रीन दी जा सकती है, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करेगी। फोन में 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज मिल सकता है।

Galaxy Unpacked Event

सैमसंग अगले सप्ताह 9 जुलाई को साल का दूसरा अनपैक्ड इवेंट आयोजित करने वाला है। दक्षिण कोरियाई कंपनी इसमें अपने अपकमिंग फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 7, Galaxy Z Flip 7 को लॉन्च करेगी। इसके अलावा सैमसंग इसमें Galaxy Z Flip 7 FE को भी पेश कर सकती है। यह फोन अफोर्डेबल प्राइस रेंज में पेश किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -

43 इंच QLED स्मार्ट टीवी सस्ते में हुआ लॉन्च, घर बन जाएगा थिएटर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक