Samsung Tab: Samsung Galaxy Tab A11+ भारत में लॉन्च हो गया है। गैलेक्सी A सीरीज का यह लेटेस्ट टैबलेट सितंबर में कई ग्लोबल बाजारों में लॉन्च किया गया था और अब इसे देश में भी लॉन्च किया गया है। यह टैबलेट Galaxy Tab A11 के साथ बड़े डिस्प्ले और ज्यादा बैटरी क्षमता के साथ एक ज्यादा प्रीमियम मॉडल के रूप में शामिल हो गया है। भारत में यह डिवाइस वाई-फई-ओनली और सेल्युलर + वाई-फाई कनेक्टिविटी ऑप्शन के साथ दो स्टोरेज ऑप्शन में अवेलेबेल होगा यानी कुल मिलाकर चार वेरिएंट में मौजूद होगा। इसमें 11 इंच का TFT डिस्प्ले है जो 25W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट वाली 7040mAh की बैटरी से ऑपरेटेड है।
Samsung Galaxy Tab A11+ की कीमत और अवेलेबिलिटी
यह टैबलेट कनेक्टिविटी और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के चार वेरिएंट में अवेलेबल है। 6GB रैम + 128GB इनबिल्ट स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में, Samsung Galaxy Tab A11+ के वाई-फाई-ओनली वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है, जबकि वाई-फाई + सेल्युलर (5G) वेरिएंट 26,999 रुपये में खरीदने के लिए मुहैया हो रहा है।
अगर इसके 8जीबी रैम + 256जीबी इनबिल्ट स्टोरेज कन्फिगरेशन की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी टैब A11+ वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये है। इसके अलावा वाई-फाई + सेलुलर ऑप्शन 32,999 रुपये में अवेलेबल होगा। ये सभी वेरिएंट ग्रे और सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं। डिवाइस खरीदने के लिए ग्राहक कंपनी की वेबसाइट पर जा सकते हैं क्योंकि यह सेल के लिए उपलब्ध है।
Samsung Galaxy Tab A11+ के स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy Tab A11+ में 90Hz रिफ्रेश रेट वाली 11-इंच की TFT LCD स्क्रीन और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाले क्वाड स्पीकर हैं। यह Mediatek MT8775 प्रोसेसर, 8GB तक रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है। यह टैबलेट Android 16-आधारित One UI 8 इंटरफेस पर चलता है। इसे सात साल का ऑपरेटिंग सिस्टम और सुरक्षा अपडेट मिलेगा।
कैमरे की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी टैब A11+ में ऑटोफोकस वाला 8-मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा और सेल्फी व वीडियो कॉल के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा यह डिवाइस DeX मोड के साथ आता है जो टैबलेट को एक संगत मॉनिटर से कनेक्ट करके और कीबोर्ड व माउस को अलग से पेयर करके इसे पीसी में बदल देता है। DeX मोड में, टैबलेट आकार बदलने योग्य विंडो के साथ मल्टीटास्किंग भी प्रदान करता है।
ये भी पढ़ें
वॉट्सऐप, टेलीग्राम जैसे मैसेजिंग ऐप सिर्फ एक्टिव सिम के साथ करेंगे काम, DoT ने नियम किए सख्त