1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया सस्ता टैबलेट, कीमत 12000 रुपये से भी कम, मिलते हैं धांसू फीचर्स

सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया सस्ता टैबलेट, कीमत 12000 रुपये से भी कम, मिलते हैं धांसू फीचर्स

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Dec 03, 2025 03:44 pm IST,  Updated : Dec 03, 2025 03:44 pm IST

सैमसंग का एक और सस्ता टैबलेट भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है। यह टैबलेट 5100mAh बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स के साथ आता है। इस टैबलेट में कंपनी ने कई तगड़े फीचर्स दिए हैं।

Samsung Galaxy Tab A11- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी टैब ए11 Image Source : SAMSUNG

सैमसंग ने भारत में अपना बजट फ्रेंडली टैबलेट लॉन्च कर दिया है। इसे वाई-फाई और LTE दोनों कनेक्टिविटी ऑप्शन में पेश किया गया है। इस टैबलेट की कीमत 12,000 रुपये से भी कम है। यह गैलेक्सी टैब ए सीरीज का अगला मॉडल है। पिछले साल कंपनी ने Galaxy Tab A10 पेश किया था। इस सीरीज को कंपनी ने अपने नए टैबलेट के साथ अपग्रेड किया है।

कितनी है कीमत?

सैमसंग का यह टैबलेट Galaxy Tab A11 भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स और दो कनेक्टिविटी ऑप्शन के साथ पेश किए गए हैं। WiFi Only मॉडल की बात करें तो इसके 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। वहीं, 8GB RAM + 128GB वाले वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है। इस टैबलेट के LTE वाले मॉडल की बात करें तो इसके 4GB RAM + 128GB वाले वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। वहीं, इसके 8GB RAM + 128GB वाले वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है।

कंपनी इस टैबलेट की खरीद पर 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस तरह से यूजर्स इसे 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं। इसे सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर के अलावा ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

Galaxy Tab A11 रैम स्टोरेज कीमत डिस्काउंट
WiFi 4GB 64GB 12,999 रुपये 1,000 रुपये
LTE 4GB 64GB 15,999 रुपये 1,000 रुपये
WiFi 8GB 128GB 17,999 रुपये 1,000 रुपये
LTE 8GB 128GB 20,999 रुपये 1,000 रुपये

Samsung Galaxy Tab A11 के फीचर्स

सैमसंग का यह टैबलेट 8.7 इंच के बड़े डिस्प्ले के साथ आता है। इस टैबलेट का डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें कंपनी ने 6nm ऑक्टाकोर प्रोसेसर का यूज किया है। सैमसंग ने इस टैबलेट के प्रोसेसर की जानकारी रिवील नहीं की है। इसके साथ 8GB रैम और 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। कंपनी ने इस टैबलेट में डॉल्वी एटमस का सपोर्ट दिया है।

यह टैबलेट 5100mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है, जिसके साथ USB Type C चार्जिंग फीचर दिया गया है। यह टैबलेट Android 15 पर बेस्ड OneUI ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। सैमसंग ने अपने इस टैबलेट के बैक और फ्रंट में सिंगल कैमरा का इस्तेमाल किया है। वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी ने इसमें 5MP का कैमरा दिया है। बैक में भी 5MP का ही कैमरा मिलता है।

यह भी पढ़ें -

Motorola के 7000mAh बैटरी वाले 5G फोन की पहली सेल, 493 रुपये EMI में घर लाने का मौका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक