1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले 5G फोन की पहली सेल, 493 रुपये EMI में घर लाने का मौका

Motorola के 7000mAh बैटरी वाले 5G फोन की पहली सेल, 493 रुपये EMI में घर लाने का मौका

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Dec 03, 2025 06:00 am IST,  Updated : Dec 03, 2025 06:00 am IST

Motorola G57 Power 5G की पहली सेल में दमदार ऑफर दिया जा रहा है। मोटोरोला का यह फोन 7000mAh की बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स के साथ आता है।

motorola g57 power- India TV Hindi
मोटोरोला जी57 पावर Image Source : MOTOROLA INDIA

मोटोरोला के हाल में लॉन्च हुए फोन Motorola g57 Power 5G की पहली सेल आज यानी 3 दिसंबर को आयोजित की जा रही है। पहले सेल में मोटोरोला का यह 7000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च प्राइस से सस्ता मिल रहा है। इस फोन को महज 493 रुपये की शुरुआती EMI में घर ला सकते हैं। इसके अलावा फोन की खरीद पर बैंक ऑफर भी दिया जा रहा है।

पहली सेल में ऑफर

Motorola g57 Power 5G की पहली सेल दिन के 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर आयोजित की जाएगी। इस फोन को कंपनी ने एक ही स्टोरेज वेरिएंट 8GB RAM + 128GB में पेश किया है। इसकी कीमत 13,999 रुपये है। पहली सेल में फोन की खरीद पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा इस फोन को महज 493 रुपये की EMI पर भी खरीद सकेंगे।

मिलते हैं ये खास फीचर्स

मोटोरोला का यह फोन तीन आकर्षक कलर - Prantore corsair, panatone frudity और panatone regatta में आता है। इस फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.72 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रेजलूशन और 1050 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। यह फोन MIL-STD-810H मिलिट्री लेवल ड्यूरेबिलिटी के साथ आता है। फोन में ड्रॉप प्रोटेक्शन और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का सपोर्ट मिलता है।

Motorola g57 Power 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.72 इंच, HD+, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4
स्टोरेज 8GB RAM + 128GB
बैटरी 7000mAh, 33W
कैमरा 50MP + 8MP, 8MP
OS Android 16

यह फोन Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है। इस फोन में 7000mAh की दमदार सिलिकन-कॉर्बन बैटरी दी गई है। फोन में 33W USB Type C चार्जिंग फीचर दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Hello UI पर काम करता है।

Motorola g57 Power 5G के बैक में डुअल कैमरा दिया गया है। इसमें 50MP का मेन और 8MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -

Motorola Edge 70 Ultra जल्द होगा लॉन्च, 16GB रैम समेत मिलेंगे तगड़े फीचर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक