1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy Watch Ultra 2, Galaxy Watch 9 हुए लॉन्च, एडवांस हेल्थ फीचर्स के साथ मिलेगी लंबी बैटरी

Samsung Galaxy Watch Ultra 2, Galaxy Watch 9 हुए लॉन्च, एडवांस हेल्थ फीचर्स के साथ मिलेगी लंबी बैटरी

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 22, 2026 07:22 pm IST,  Updated : Jul 22, 2026 08:12 pm IST

Samsung ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन के साथ-साथ Galaxy Watch ultra 2 और Galaxy Watch 9 प्रीमियम स्मार्टवॉच लॉन्च किया है। सैमसंग के ये दोनों स्मार्टवॉच बड़ी बैटरी और एडवांस हेल्थ फीचर्स से लैस हैं।

Samsung Galaxy Watch Ultra 2, Galaxy Watch 9- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा 2 और गैलेक्सी वॉच 9 Image Source : INDIA TV

Samsung ने अपने साल के दूसरे Galaxy Unpacked इवेंट में फोल्डेबल स्मार्टफोन के साथ-साथ Galaxy Watch Ultra 2 और Galaxy Watch 9 भी पेश किया है। सैमसंग के ये दोनों स्मार्टवॉच एडवांस हेल्थ फीचर्स और बड़ी बैटरी के साथ आते हैं। गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा 2 में कंपनी ने 800mAh की बैटरी दी है। यही नहीं, कंपनी के ये दोनों स्मार्टवॉच Qualcomm Snapdragon Wear Elite चिपसेट के साथ पेश किए गए हैं। सैमसंग के ये दोनों स्मार्टवॉच IP68 रेटेड है। इनमें AI बेस्ड वेलनेस फीचर्स दिए गए हैं।

Samsung Galaxy Watch Ultra 2

सैमसंग का यह फ्लैगशिप स्मार्टवॉच प्रीमियम डिजाइन और दमदार फीचर्स से लैस है। इसे एक ही 47mm साइज में पेश किया गया है। यह दो कलर ऑप्शन- टाइटैनियम सिल्वर और टाइटैनियम ग्रे में आता है। इस स्मार्टवॉच में 1.52 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।

इसमें कंपनी ने Qualcomm Snapdragon W6100 (Wear Elite) चिपसेट यूज किया है, जो 3 नैनोमीटर टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है। इसमें 2GB रैम के साथ 64GB का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इस वॉच में 800mAh की दमदार बैटरी के साथ फास्ट वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग फीचर मिलता है। यह OneUI 9 Watch ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। सैमसंग के इस स्मार्टवॉच में LTE, WiFi, Bluetooth 6.0 जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।

Samsung Galaxy Watch 9

यह स्मार्टवॉच दो साइज 44mm और 40mm में आता है। इसके 44mm वाले मॉडल को सिल्वर कलर में पेश किया गया है। इसमें 1.47 इंच का सेफायर क्रिस्टल Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसकी पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक की है। वहीं, 40mm वाले मॉडल में 1.34 इंच का डिस्प्ले मिलता है।

यह स्मार्टवॉच भी Qualcomm Snapdragon W6100 (Wear Elite) चिपसेट पर काम करती है। इसमें 2GB रैम के साथ 32GB स्टोरेज मिलता है। 44mm वाले मॉडल में 445mAh की बैटरी दी गई है, जबकि 40mm वाले मॉडल में 390mAh की बैटरी मिलेगी। यह स्मार्टवॉच भी फास्ट वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग से लैस है। इसमें भी OneUI 9 Watch ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ-साथ LTE, WiFi, Bluetooth 6.0 जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।

भारत में कितनी है कीमत?

Samsung Galaxy Watch Ultra 2 को भारत में 64,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसकी सेल 4 अगस्त को कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी। वहीं, Samsung Galaxy Watch 9 की भारत में कीमत 37,999 रुपये से शुरू होती है। इसके 40mm वाले WiFi मॉडल की कीमत 41,999 रुपये है। वहीं, इसके 44mm वाले ब्लूटूथ ओनली वाले मॉडल की कीमत 40,999 रुपये है। वहीं, इसका WiFi वाला मॉडल 44,999 रुपये में आता है।

  • Samsung Galaxy Watch Ultra 2 - 64,999 रुपये
  • Samsung Galaxy Watch 9 (40mm) Bluetooth Only - 37,999 रुपये
  • Samsung Galaxy Watch 9 (40mm) WiFi - 41,999 रुपये
  • Samsung Galaxy Watch 9 (44mm) Bluetooth Only - 40,999 रुपये
  • Samsung Galaxy Watch 9 (44mm) WiFi - 44,999 रुपये

यह भी पढ़ें - Instagram का नया फीचर, अब पुराने पोस्ट को बिना डिलीट किए ही बदल पाएंगे म्यूजिक, जानें कैसे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक