Samsung के अपकमिंग फोल्डेब फोन का डमी यूनिट सामने आ गया है। डमी यूनिट के जरिए दक्षिण कोरियाई कंपनी के अपकमिंग फोल्डेबल फोन का डिजाइन रिवील हो गया है। ये फोन पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 के अपग्रेड होंगे। कंपनी इन दोनों फोन के साथ Galaxy Z Wide Fold भी इस साल लॉन्च करने वाली है। डमी यूनिट्स में फोन के कैमरा यूनिट्स के साथ-साथ मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग फीचर देखे जा सकते हैं।
फोल्डेबल फोन का First Look
टिप्स्टर Sonny Dickson ने अपने X हैंडल से सैमसंग के अपकमिंग फोल्डेबल फोन के डमी यूनिट्स की तस्वीर शेयर की है। शेयर किए गए पोस्ट में दावा किया गया है कि ये Samsung Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Fold 8 Wide और Galaxy Z Flip 8 के हैं। इसमें दावा किया गया है कि Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide की साइज iPhone Fold जैसी होगी।
शेयर की गई तस्वीर में Galaxy Z Fold 8 के बैक में ट्रिपल कैमरा और मैग्नेटिंग चार्जिंग फीचर को देखा जा सकता है। डमी यूनिट्स में एल्युमीनियम फ्रेम देखा जा सकता है। वहीं, Galaxy Z Fold 8 Wide के बैक में डुअल कैमरा सेटअप और मैग्नेटिंग चार्जिंग दिया गया है, जबकि Galaxy Z Flip 7 में भी डुअल कैमरा सेटअप के साथ मैग्नेटिक चार्जिंग देखा जा सकता है। डमी यूनिट्स के मुताबिक, कंपनी अपने फोल्डेबल फोन के डिजाइन में कोई ज्यादा बड़ा अपग्रेड नहीं करेगी। फोल्डेबल डिवाइस के हिंज को पहले के मुकाबले बेहतर किए जाने की उम्मीद है।
Galaxy Z Fold 8 Wide में क्या होगा खास?
Galaxy Z Fold 8 Wide में फोल्डेबल फोन के मुकाबले ज्यादा चौड़ी स्क्रीन दी जा सकती है। वहीं, Galaxy Z Fold 8 के स्क्रीन की चौड़ाई Galaxy Z Fold 7 जितनी ही हो सकती है। इस फोन की स्क्रीन का आसपेक्ट रेश्यो 4:3 हो सकता है। वहीं, फोन में 7.6 इंच का फोल्डेबल OLED डिस्प्ले पैनल दिए जाने की उम्मीद है। वहीं, कवर स्क्रीन की साइज 5.4 इंच होगी।
रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग की यह फोल्डेबल सीरीज 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ लॉन्च की जा सकती है। इसके अलावा इनमें वायरलेस चार्जिंग फीचर भी मिल सकता है। ये फोन रिवर्स वायरलेस चार्जिंग फीचर को भी सपोर्ट कर सकते हैं। पहले आई खबरों के मुताबिक, सैमसंग का अपकमिंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 22 जुलाई को आयोजित किया जा सकता है। कंपनी ये इवेंट लंदन में फिजिकली आयोजित कर सकती है।
यह भी पढ़ें - 20 रुपये में भी एक्टिव रख सकते हैं अपना Jio, Airtel, Vi का सिम, जानें क्या है फॉर्मूला