1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 20 रुपये में भी एक्टिव रख सकते हैं अपना Jio, Airtel, Vi का सिम, जानें क्या है फॉर्मूला

20 रुपये में भी एक्टिव रख सकते हैं अपना Jio, Airtel, Vi का सिम, जानें क्या है फॉर्मूला

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 27, 2026 04:54 pm IST,  Updated : Apr 27, 2026 04:54 pm IST

TRAI के नियम के मुताबिक, आप महज 20 रुपये खर्च करके भी अपने नंबर को लंबे समय तक बंद होने से बचा सकते हैं। आइए, जानते हैं ट्राई की इसे लेकर क्या गाइडलाइंस है...

Airtel, jio, vodafone idea- India TV Hindi
एयरटेल, जियो, वोडाफोन Image Source : FILE

TRAI के नियम के मुताबिक, अगर आप अपने प्रीपेड मोबाइल नंबर को 90 दिनों से ज्यादा समय तक कोई भी रिचार्ज नहीं कराते हैं और नंबर को इनेक्टिव रखते हैं तो टेलीकॉम कंपनियां आपका नंबर किसी अन्य यूजर को अलॉट कर सकती है। एक बार सिम बंद होने और किसी दूसरे को अलॉट होने के बाद आप कुछ नहीं कर सकते हैं। आप उस नंबर को दोबारा अपने नाम पर अलॉट नहीं करवा सकते हैं।

जुलाई 2024 से निजी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान महंगे कर दिए हैं, जिसके बाद से दो सिम यूज करने वाले ज्यादातर यूजर्स अपना सेकेंडरी नंबर रिचार्ज नहीं करा पाते हैं। अगर, आपके पास भी ऐसा ही कोई सेकेंडरी नंबर है, जिसे आप कम खर्च में एक्टिव रखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको महज 20 रुपये खर्च करना पड़ेगा यानी महज 20 रुपये खर्च करके आप अपने Jio, Airtel या Vodafone Idea का नंबर लंबे समय तक एक्टिव रख सकते हैं।

क्या है फॉर्मूला?

दूरसंचार नियामक प्राधिकरण की गाइडलाइंस के मुताबिक, अगर किसी नंबर को 90 दिनों तक इस्तेमाल नहीं किया गया है या रिचार्ज नहीं किया गया है और उसमें 20 रुपये या उससे ज्यादा का बैलेंस है तो टेलीकॉम ऑपरेटर 20 रुपये काटकर अगले 30 दिनों तक नंबर को एक्टिव रखेंगे। अगर, आपके पास भी ऐसा ही कोई सेकेंडरी नंबर है, जिसे आप कम यूज करते हैं या बार-बार रिचार्ज नहीं कराना चाहते हैं तो उसमें 20 रुपये का बैलेंस रखें। ऐसा करने से आपका नंबर अतिरिक्त 30 दिनों तक एक्टिव रह सकता है यानी 120 दिनों तक नंबर बंद नहीं होगा।

इसके अलावा आप अपने नंबर को जियो, एयरटेल या वोडाफोन के वॉइस ओनली वाले सस्ते प्लान के साथ रिचार्ज कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके नंबर पर कॉलिंग के साथ-साथ इनकमिंग और आउटगोइंग SMS की भी सुविधा मिलेगी। निजी टेलीकॉम कंपनियां 84 दिन से लेकर 365 दिन तक का वॉइस ओनली प्लान ऑफर करती हैं।

यह भी पढ़ें - इस साल Apple कुछ बड़ा करने वाला है! फोल्डेबल आईफोन के साथ लॉन्च होंगे ये खास डिवाइस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक