Apple की बागडोर अब John Ternus के हाथों में है। पिछले 15 सालों से टिम कुक ने CEO के तौर पर कंपनी की कमान संभाल रखी थी। जॉन टर्नस के आने के बाद एप्पल के अपकमिंग लॉन्च इवेंट में इस साल कुछ बड़ा हो सकता है। एप्पल अपने पहले फोल्डेबल आईफोन के साथ-साथ एआई डिवाइसेज भी उतार सकता है। क्यूपरटिनो बेस्ड कंपनी इस साल फोल्डेबल iPad भी पेश कर सकती है। साथ ही, एआई स्मार्ट होम डिवाइसेज के अलावा टच स्क्रीन मैकबुक भी लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है।
इनोवेटिव प्रोडक्स होंगे लॉन्च
सामने आ रही रिपोर्ट के मुताबिक, ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमान का दावा है कि टिम कुक ने नए सीईओ जॉन टर्नस के लिए प्रोडक्ट्स की जबरदस्त पाइपलाइन दी है। इस साल कंपनी मल्टीपल डिवाइसेज पेश करने वाली है, जिसे आने वाले कुछ महीनों में पेश किया जा सकता है। जॉन टर्नस द्वारा सीईओ के तौर पर बागडोर संभालने के कुछ सप्ताह के अंदर की कंपनी अपना पहला बुक स्टाइल फोल्डेबल आईफोन लॉन्च करने वाली है। इसे iPhone Ultra के नाम से पेश किया जा सकता है। इसके अलावा iPhone 18 Pro लाइन-अप भी लॉन्च के लिए तैयार है।

रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी चाहती है कि जॉन टर्नस सितंबर में आयोजित होने वाले एप्पल इवेंट को होस्ट करें। इस इवेंट में नई iPhone 18 Pro सीरीज के साथ-साथ iPhone Ultra को ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा। एप्पल के फोल्डेबल आईफोन का यूजर्स के बीच बेसब्री से इंतजार है। एप्पल फैंस पिछले कुछ साल से कंपनी के फोल्डेबल डिवाइस की राह ताक रहे हैं। यह एप्पल के लिए नई कैटेगरी होगी। इसमें फोल्डेबल आईफोन के अलावा फोल्डेबल आईपैड को भी पेश किया जा सकता है।
AI स्मार्ट डिवाइस
फोल्डेबल डिवाइसेज के अलावा एप्पल अपनी नई एआई पावर्ड स्मार्ट होम डिवाइस भी इस साल लॉन्च कर सकता है। नए CEO के टेन्योर में कंपनी AI बैक्ड AirPods, HomePod Screen, Ring के साथ AI पेंडेंट भी लॉन्च करने की तैयारी में है। अन्य एआई डिवाइसेज की बात करें तो एप्पल का पहला स्मार्ट ग्लास भी पेश किया जा सकता है। वहीं, टचस्क्रीन वाले मैकबुक को भी लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। एप्पल के ये डिवाइसेज चीनी कंपनियों के इनोवेटिव डिवाइस को टक्कर देंगे।
यह भी पढ़ें - 13,999 रुपये में मिल रहा Samsung का 6000mAh बैटरी वाला तगड़ा फोन, जानें ऑफर