1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung ला रहा 20000mAh बैटरी वाला फोन, चीनी कंपनियों के उड़े होश, नई लीक में बड़ा खुलासा

Samsung ला रहा 20000mAh बैटरी वाला फोन, चीनी कंपनियों के उड़े होश, नई लीक में बड़ा खुलासा

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jan 02, 2026 04:57 pm IST,  Updated : Jan 02, 2026 04:57 pm IST

Samsung जल्द ही 20,000mAh बैटरी वाला दुनिया का पहला फोन लॉन्च करने वाला है। दक्षिण कोरियाई कंपनी के इस फोन को हाल ही में सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है, जहां इसकी बैटरी कैपेसिटी रिवील हुई है।

Samsung Galaxy Smartphone, 20000mAh battery smartphone- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन Image Source : INDIA TV

Samsung जल्द ही मार्केट में 20,000mAh बैटरी वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने चीनी ब्रांड्स की टेंशन बढ़ा दी है। सैमसंग के इस फोन को हाल ही में बैटरी वैलिडेशन सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। कंपनी अपने Galaxy M सीरीज के फोन में 7,000mAh की बैटरी दी है। यह सैमसंग का अब तक का सबसे तगड़ी बैटरी वाला फोन हो सकता है। फोन के मॉडल नंबर और अन्य फीचर्स की जानकारी अभी रिवील नहीं हुई है।

20,000mAh बैटरी वाला फोन

सैमसंग के इस फोन की जानकारी टिप्स्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी है। फोन फ्यूचिरिस्ट नाम के टिप्स्टर ने अपने X पोस्ट में लिखा है कि सैमसंग का यह फोन सिलिकॉन-कॉर्बन बैटरी से लैस होगा। इसमें डुअल सेल दिया जाएगा, जिसमें एक सेल की कैपेसिटी 12,000mAh और दूसरे की कैपेसिटी 8,000mAh होगी। 12000mAh वाले सेल की मोटाई 6.3mm और 8,000mAh वाले सेल की मोटाई 4mm होगी। इस बैटरी का स्क्रीन ऑन टाइम 27 घंटे का होगा और 1 साल में 960 चार्ज साइकिल पूरी कर सकती है।

टिप्स्टर ने इस बैटरी की फोटो भी शेयर की है, जिसमें यह फूली हुई दिखाई दे रही है। कई यूजर्स का मानना है कि टेस्टिंग के दौरान फोन की बैटरी फूल गई होगी। लॉन्ग रन में शायद यह बैटरी अच्छा काम न कर पाए। बता दें पिछले दिनों कई चीनी ब्रांड ने बड़ी बैटरी वाले फोन मार्केट में लॉन्च किए हैं। ऑनर ने 10,000mAh बैटरी वाला दुनिया का पहला फोन चीन में लॉन्च किया है। वहीं, कंपनी और भी कुछ स्मार्टफोन्स पर काम कर रही है, जिसमें 10,000mAh की बैटरी मिलेगी।

सैमसंग ने सबसे पहले Galaxy M51 में 7,000mAh की बैटरी का इस्तेमाल किया था। इसके बाद कंपनी अपने फोन में 5,000mAh तक की बैटरी यूज करना शुरू कर दिया था। अब कंपनी 20,000mAh की बड़ी बैटरी वाला फोन लॉन्च करने की तैयारी में दिख रही है। यह सैमसंग का रग्ड फोन भी हो सकता है, जिसे खास तौर पर बड़ी बैटरी और पावरफुल ड्यूरेबल बॉडी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, फोन के बारे में किसी भी तरह की डिटेल फिलहाल नहीं सामने आई है। आने वाले दिनों में सैमसंग के इस जंबो बैटरी वाले फोन के बारे में और भी जानकारी निकलकर सामने आ सकती है।

यह भी पढ़ें - 

200MP कैमरा वाली Oppo Reno 15 सीरीज की आ गई लॉन्च डेट, मिलेंगे ये तगड़े फीचर्स

iPhone पर नए साल में तगड़ा ऑफर, एक झटके में गिरी कीमत, 18 हजार रुपये सस्ता हुआ फोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक