1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone पर नए साल में तगड़ा ऑफर, एक झटके में गिरी कीमत, 18 हजार रुपये सस्ता हुआ फोन

iPhone पर नए साल में तगड़ा ऑफर, एक झटके में गिरी कीमत, 18 हजार रुपये सस्ता हुआ फोन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jan 02, 2026 03:42 pm IST,  Updated : Jan 02, 2026 03:42 pm IST

एप्पल के पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 16e की कीमत में भारी कटौती की गई है। यह आईफोन नए साल पर काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। इसकी खरीद पर 18,000 रुपये तक बचाए जा सकते हैं।

iPhone 16e, iPhone 16e price cut- India TV Hindi
आईफोन 16ई Image Source : APPLE

नए साल पर iPhone खरीदने वालों की मौज हो गई है। एप्पल के आईफोन की कीमत में भारी कटौती की गई है। इसे हजारों रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। इस आईफोन को एप्पल ने पिछले साल फरवरी में लॉन्च किया था। iPhone 16e की खरीद पर आप 18 हजार रुपये से ज्यादा बचा सकते हैं। इसके अलावा आईफोन 16e की खरीद पर कई और डील्स दिए जा रहे हैं। इसे आप नो-कॉस्ट EMI और इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट के साथ घर ला सकते हैं। यह ऑफर अमेजन या फ्लिकार्ट पर नहीं दिया जा रहा है।

iPhone 16e पर ऑफर

एप्पल का यह आईफोन विजय सेल्स में काफी सस्ते में मिल रहा है। यह आईफोन पिछले साल 59,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। विजय सेल्स में यह आईफोन 44,490 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। आईफोन की कीमत में 15,500 रुपये तक की कटौती की गई है। इसके अलावा इसकी खरीद पर 10% या 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट फर किया जा रहा है। प्राइस कट के बाद यह आईफोन 18,410 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा iPhone 16e को 2,031 रुपये की नो-कॉस्ट EMI में घर ला सकते हैं।

iPhone 16e के फीचर्स

एप्पल का यह आईफोन 6.1 इंच के सुपर रेटिन XDR OLED डिस्प्ले के साथ आता है। कंपनी ने फोन में नॉच डिजाइन वाला डिस्प्ले दिया है, जो 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें एप्पल ने A18 Bionic चिपसेट यूज किया है। साथ ही, यह iOS 18 पर काम करता है।

iPhone 16e फीचर्स
डिस्प्ले 6.1 इंच, XDR OLED
प्रोसेसर A18 Bionic
स्टोरेज 256GB
कैमरा 48MP, 12MP

इस आईफोन के बैक में सिंगल कैमरा दिया गया है। इसमें 48MP का मेन कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का कैमरा दिया गया है। यह 5G, WiFi, ब्लूटूथ, GPS और USB Type C जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स को सपोर्ट करता है। iPhone 16e को 128GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें - 

ChatGPT वाली कंपनी ने गूगल को छोड़ा पीछे, AI जॉब्स के लिए दे रहा 13.5 करोड़ का पैकेज

200MP कैमरा वाली Oppo Reno 15 सीरीज की आ गई लॉन्च डेट, मिलेंगे ये तगड़े फीचर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक